hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ पर हमले के आरोपी की जमानत का किया विरोध
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ पर हमले के आरोपी की जमानत का किया विरोध
महाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ पर हमले के आरोपी की जमानत का किया विरोध

Revoi Editor
Last updated: July 26, 2025 2:17 pm
Revoi Editor
Published: July 26, 2025
Share
SHARE

मुंबई 26 जुलाई। महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर उन्हें चाकू मारने के आरोपी बंगलादेशी नागरिक की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30) ने हाल ही में जेल से सत्र न्यायालय में इस आधार पर जमानत याचिका दायर की है कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उसने ये दलील भी दी है कि वह लंबे समय से जेल में बंद है और उसके खिलाफ पहले ही आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।

पुलिस ने अदालत में दाखिल जवाब में कहा है कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं । वह एक बंगलादेशी नागरिक है जो अवैध रूप से भारत में रह रहा है। इसलिए अगर उसे जमानत पर रिहा किया जाता है तो इस बात की प्रबल आशंका है कि वह बंगलादेश भाग जाएगा।

पुलिस ने 24 जुलाई को अदालत में पेश जवाब में फोरेंसिक प्रयोगशाला के निष्कर्षों का हवाला दिया और इस दावे की पुष्टि की कि हमले के दौरान अभिनेता की रीढ़ के पास मिले चाकू का टुकड़ा और अपराध स्थल से बरामद चाकू का एक टुकड़ संदिग्ध से जब्त हथियार से मेल खाता है। इस बीच अदालत ने खार पुलिस द्वारा प्रस्तुत जवाब स्वीकार कर लिया और आगे की सुनवाई एक अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।

गौरतलब है कि आरोपी ने तकनीकी और ‘मेरिट’ आधारों पर ज़मानत याचिका दायर की थी जिसमें दावा किया गया था कि उसकी गिरफ्तारी अवैध है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 47 का उल्लंघन है। इस धारा के अनुसार बिना वारंट के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी को अपराध का पूरा विवरण या गिरफ्तारी के आधार बताने होंगे।

अपनी याचिका में उसने उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के कई फैसलों का हवाला दिया है जिनमें अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारणों और आधारों की जानकारी देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया है। उसने तर्क दिया कि ऐसा न करने पर गिरफ्तारी गैरकानूनी हो जाती है।
इससे पहले अभियुक्त ने ज़मानत याचिका वापस ले ली थी क्योंकि 9 अप्रैल को पुलिस ने 1,000 से ज़्यादा पन्नों का आरोपपत्र दायर किया था जिसमें महत्वपूर्ण फोरेंसिक साक्ष्य शामिल थे। ये साक्ष्य कथित तौर पर गिरफ़्तार संदिग्ध को हमले से जोड़ते हैं।

इस साल 16 जनवरी को बांद्रा स्थित खान के 12वीं मंज़िल के अपार्टमेंट में एक घुसपैठिए ने उनपर चाकू से कई वार किए थे। 54 वर्षीय अभिनेता की लीलावती अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी हुई थी। पाँच दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। कथित घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

You Might Also Like

महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक अस्पतालों में मुफ्त इलाज का आदेश जारी किया
मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठित की कांग्रेस कार्य समिति, 39 सदस्यों में सचिन पायलट व शशि थरूर भी शामिल
बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप : आयुष शेट्टी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, फाइनल में विश्व नंबर 2 शी यू की से हारे
हर पाकिस्तान के नागरिक को छोड़ना ही होगा हिंदुस्तान, यूपी में बसे पाकिस्तानी बॉर्डर वापस भेजे जा रहे
अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब – ‘देश की महिला शक्ति पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है’
TAGGED:accusedactor SaifattackbailMumbai Policeprotest
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?