hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुख्‍तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया पंजाब में गिरफ्तार, रेस्टोरेंट मालिक हत्‍याकांड में 2 वर्षों से फरार था
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मुख्‍तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया पंजाब में गिरफ्तार, रेस्टोरेंट मालिक हत्‍याकांड में 2 वर्षों से फरार था
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

मुख्‍तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया पंजाब में गिरफ्तार, रेस्टोरेंट मालिक हत्‍याकांड में 2 वर्षों से फरार था

Vinayak Barot
Last updated: May 7, 2023 1:52 pm
Vinayak Barot
Published: May 7, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 7 मई। लखनऊ के आलमबाग में रेस्टोरेंट मालिक रोमी की सरेआम हत्या कराने की साजिश का आरोपित मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया को पंजाब में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ के साथ आलमबाग पुलिस भी शनिवार को इससे इनकार करती रही। लेकिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी।

यूपी पुलिस ने जुगनू पर घोषित कर रखा था एक लाख का ईनाम

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि जुगनू वालिया पर यूपी पुलिस ने एक लाख का ईनाम घोषित किया था। रेस्टोरेंट मालिक की वर्ष 2021 में हत्या हुई थी। इस मामले में उसका नाम सामने आने के बाद से पुलिस और एसटीएफ उसे ढूंढ़ रही थी। उसकी लखनऊ में ढाई करोड़ की सम्पत्ति भी कुर्क की गई थी।

आलमबाग में रेस्त्रां मालिक की हत्या करायी थी

पंजाब पुलिस के मुताबिक जुगनू पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई केस दर्ज है। उसके खिलाफ पंजाब पुलिस ने एक और रिपोर्ट दर्ज की है। आलमबाग के चंदरनगर में 27 अक्टूबर, 2021 को चिकचिक रेस्त्रां के मालिक जसविन्दर सिंह उर्फ रोमी की हत्या कर दी गई थी। इसमें गिरफ्तार नीशू, लवीश, जोगिंदर, दिलशाद गोल्डी व नीतेश ने बताया था कि यह हत्या जुगनू वालिया के कहने पर की गई है।

व्यापारी की हत्या में जुगनू का हाथ था

10 जनवरी, 2019 को मानकनगर में कपड़ा व्यापारी अमनप्रीत की हत्या कर दी गई थी। इसमें जुगनू पर साजिश रचने का आरोप लगा था। पुलिस ने अगस्त, 2020 में जुगनू की पांच लग्जरी गाड़ियां कुर्क कर दी थी।

मुख्तार के गैंगस्टर मामले में फैसला 20 तक टला

इस बीच मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर मामले में शनिवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्तार की ओर से लिखित बहस पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसले के लिए 20 मई की तारीख निर्धारित की। वहीं मुहम्मदाबाद में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फैसले के लिए 17 मई की तिथि तय की गई है। दोनों मामलों में मुख्तार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बांदा जेल से पेश हुए।

कासगंज जेल से अब्बास अंसारी की कराई पेशी

वहीं मऊ विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन में शनिवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में सदर विधायक अब्बास अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी ने मामले में आरोप तय करने के लिए अगली तिथि 17 मई तय की।

अफजाल की बेटी को टिकट पर होगा विचार – उमाशंकर

उधर बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि गाजीपुर के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की बेटी टिकट के लिए आवेदन करती हैं तो पार्टी विचार करेगी। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का निर्णय उनकी बेटी को करना है।

You Might Also Like

तमिलनाडु : विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक श्रमिक की मौत, 4 अन्य घायल
विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को TRS ने दिया समर्थन, आज भरेंगे नामांकन
राज्यसभा में दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, दी, वेंकैया नायडू ने पढ़ा शोक संदेश
यूपी : डिप्टी सीएम ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, कहा- भ्रम फैला रहा है विपक्ष
बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी, जानें एआईबीईए के महासचिव ने क्या कहा?
TAGGED:Jugnu WaliaJugnu Walia arrested in PunjabMukhtar Ansari's close aiderestaurant owner murder case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?