उपचुनाव : 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 65 फीसदी से ज्यादा मतदान, परिणाम 13 जुलाई को आएंगे

नई दिल्ली, 10 जुलाई। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। इन 13 सीटों पर उतरे सभी 121 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अंतिम समाचार मिलने तक कुल 65.02 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इसमें कुछ बढ़ोतरी की गुंजाइश है। इस उपचुनाव के परिणाम 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे

पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 4 सीटों पर हुआ मतदान

उपचुनाव में सबसे ज्यादा चार सीटें पश्चिम बंगाल की रहीं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की तीन तो उत्तराखंड की दो सीटों पर भी वोट डाले गए। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पहली बार चुनाव हुए हैं। इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर सहित कई दिग्गजों और कुछ नए चेहरों ने भी किस्मत आजमाई है।

तमिलनाडु की विक्रकंडी सीट पर सबसे ज्यादा 82.48% वोटिंग

चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा  82.48 फीसदी मतदान तमिलनाडु की विक्रकंडी सीट पर हुआ। वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर सबसे कम 49.80 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

               राज्य               सीट            मतदान प्रतिशत

  • पश्चिम बंगाल   रायगंज               67.12
  • पश्चिम बंगाल   रानाघाट दक्षिण   65.37
  • पश्चिम बंगाल   बागदा                 65.15
  • पश्चिम बंगाल   मानिकतला         51.39
  • हिमाचल प्रदेश   देहरा                   63.89
  • हिमाचल प्रदेश   हमीरपुर              65.78
  • हिमाचल प्रदेश   नालागढ़             78.82
  • उत्तराखंड          बद्रीनाथ              49.80
  • उत्तराखंड          मंगलौर               68.24
  • बिहार                रुपौली                  57.25
  • पंजाब                जालंधर पश्चिम   51.30
  • मध्य प्रदेश        अमरवाड़ा             78.71
  • तमिलनाडु         विक्रवंडी               82.48

उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा-टीमएसी समर्थक भिड़े

इस बीच मतदान के दौरान कुछ वारदातें भी देखने को मिलीं। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा-टीमएसी समर्थक बूथ पर गड़बड़ी का आरोप लगाकर एक-दूसरे से भिड़ गए। पुलिस ने मामला शांत कराया। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने आरोप लगाया कि TMC के गुंडे चौराहे पर खड़े होकर वोटिंग करने जा रहे लोगों को रोक रहे हैं।

उत्तराखंड और बिहार में भी झड़प, SHO और सिपाही घायल

उधर उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर झड़प के बाद पुलिस बल तैनात करना पड़ा। बिहार में पूर्णिया की रुपौली सीट पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। पुलिस की मानें तो बूथ के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने हटने को कहा तो बहस शुरू हो गई। इसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। एक SHO और सिपाही घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular