1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. ड्रग्स केस में आरोप-प्रत्यारोप : मोहित कंबोज ने नवाब मलिक से पूछा – 3 हजार करोड़ की संपत्ति कहां से आई
ड्रग्स केस में आरोप-प्रत्यारोप : मोहित कंबोज ने नवाब मलिक से पूछा – 3 हजार करोड़ की संपत्ति कहां से आई

ड्रग्स केस में आरोप-प्रत्यारोप : मोहित कंबोज ने नवाब मलिक से पूछा – 3 हजार करोड़ की संपत्ति कहां से आई

0
Social Share

मुंबई, 7 नवंबर। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में निजी आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर लगातार जारी है। इस क्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की ओर से रविवार को पूर्वाह्न मढ़े गए आरोपों के कुछ घंटे बाद ही भाजपा नेता मोहित कंबोज ने उन पर पलटवार करते हुए दावा किया कि एनसीपी नेता तीन हजार के करोड़ के मालिक हैं। इनमें 22 संपत्तियां तो उनके बच्चों के नाम हैं। कंबोज ने साथ ही यह भी पूछा कि नवाब मलिक ने यह संपत्ति कैसे अर्जित की।

ड्रग्स केस में नवाब मलिक का नया प्रहार, बोले – धन उगाही में मोहित कंबोज है वानखेड़े का पार्टनर

गौरतलब है कि नवाब मलिक ने आज पूर्वाह्न कई गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि मोहित कंबोज एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के धन उगाही अभियान में भागीदार है। नवाब का यह भी कहना था कि कंबोज 11 होटलों के मालिक हैं।

नवाब मलिक बताएं – उनके पास 22 संपत्तियां हैं या नहीं

मोहित कंबोज ने अपराह्न आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मलिक डरे हुए व्यक्ति हैं। उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि उनके पास 22 संपत्तियां हैं या नहीं। उन्होंने तीन हजार करोड़ से भी अधिक की संपत्ति बनाई है। कंबोज ने कहा, ‘मैं 5 करोड़ का टैक्स भरता हूं। मैं एक बिजनेसमैन हूं। मेरा कोई होटल नहीं है। अगर नवाब मलिक ने मेरी संपत्तियों का ब्योरा दिया है, तो कृपया कर वह मुझे इसकी जानकारी दें और उसे लौटा दें।’

सुनील पाटिल से रिश्ते सार्वजनिक होने पर बौखला गए हैं मलिक

भाजपा नेता ने कहा, ‘चूंकि मैंने नवाब मलिक और सुनील पाटिल के बीच के रिश्तों को सार्वजनिक कर दिया है। इसलिए मलिक बौखला गए हैं। वे अनाप-शनाप बोल रहे हैं। ऐसे आरोप लगा रहे हैं, जिनका कोई न सिर है, न पैर। मैंने उन्हें 15 लीगल नोटिस भेजी हैं, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया है।’

नवाब मलिक पर आरोप लगाते हुए कंबोज ने कहा, ‘नवाब डरे हुए हैं। मैं शाहरुख और पूजा ददलानी को भी कहना चाहता हूं कि सच्चाई क्या है, उन्हें सामने रखनी चाहिए। उन्हें मलिक से डरने की कोई जरूरत नहीं है।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code