hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मो. शमी की टीम इंडिया में वापसी, ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मो. शमी की टीम इंडिया में वापसी, ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन
खेलहिन्दी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मो. शमी की टीम इंडिया में वापसी, ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन

Revoi Editor
Last updated: January 12, 2025 1:49 am
Revoi Editor
Published: January 12, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 जनवरी। अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी की अर्से बाद टीम इंडिया में वापसी हो गई है। वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। घुटने की चोट के चलते आईसीसी एक दिनी विश्व कप 2023 के बाद से ही राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे 34 वर्षीय शमी ने पिछले वर्ष सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में वापसी की थी और फिर रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए भी खेले।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार की शाम राष्ट्रीय टीम का आधिकारिक एलान किया गया। पुरुष चयन समिति ने 22 जनवरी से कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया।

A look at the Suryakumar Yadav-led squad for the T20I series against England 🙌#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/nrEs1uWRos

— BCCI (@BCCI) January 11, 2025

ऑस्ट्रेलिया में धाकड़ प्रदर्शन करने वाले नीतीश रेड्डी को भी जगह

टीम में संजू सैमसन को ऋषभ पंत से आगे पहली पसंद के विकेटकीपर के रूप में चुना गया जबकि ध्रुव जुरेल बैकअप विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को भी जगह मिली है। वहीं हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी अवसर मिला है। मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह भी टीम में मौजूद हैं।

भारत की टी20 टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर व ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

टी20 के अलावा 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगा इग्लैंड

भारत व इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के मैच 22 जनवरी से दो फरवरी के बीच कोलकाता (22 जनवरी), चेन्नई (25 जनवरी), राजकोट (28 जनवरी), पुणे (31 जनवरी) और मुंबई (दो फरवरी) में खेले जाएंगे। उसके बाद दोनों टीमें नागपुर (छह फरवरी), कटक (नौ फरवरी) और अहमदाबाद (12 फरवरी) में तीन वनडे मैच खेलेंगी। 19 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले भारत केवल ये ही वनडे मैच खेलेगा। टीम इंडिया ने 2024 में केवल तीन वनडे मैच खेले हैं। यह तीन मैचों की सीरीज पिछले अगस्त में श्रीलंका में खेली गई थी, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

You Might Also Like

अमेरिकी मीडिया का दावा : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी दूसरी पारी के पहले ही दिन 20 से ज्यादा झूठ बोले
ईडी ने किया खुलासा : शिवसेना सांसद राउत के घर मिली 11.50 लाख रुपये की बेहिसाबी नगदी
पुल ढहने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर के विभाजन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा
आईपीएल-19 : लगातार दूसरे दिन अंतिम गेंद पर हुआ फैसला, घरेलू मैदान पर KKR अब LSG से परास्त
TAGGED:CricketMohammed ShamiSanju Samson replaces Rishabh Pantseries against EnglandShami returns to Team IndiaShami will play in T20 series
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?