hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: स्पैडेक्स मिशन को लेकर ISRO का बड़ा अपडेट, 15 मीटर से 3 मीटर तक पहुंचाने का ट्रायल सफल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > स्पैडेक्स मिशन को लेकर ISRO का बड़ा अपडेट, 15 मीटर से 3 मीटर तक पहुंचाने का ट्रायल सफल
राष्ट्रीयहिन्दी

स्पैडेक्स मिशन को लेकर ISRO का बड़ा अपडेट, 15 मीटर से 3 मीटर तक पहुंचाने का ट्रायल सफल

Revoi Editor
Last updated: January 12, 2025 9:55 am
Revoi Editor
Published: January 12, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 जनवरी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने रविवार सुबह स्पैडेक्स (SpaDeX ) मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया। इसरो ने बताया कि दोनों सैटेलाइट्स के बीच की दूरी को 15 मीटर तक और आगे 3 मीटर तक पहुंचाने का ट्रायल अटेम्प्ट सफल रहा है। अब अंतरिक्षयानों को सुरक्षित दूरी पर वापस ले जाया गया है। इस ट्रायल अटेम्प्ट के डेटा का और अधिक विश्लेषण करने के बाद डॉकिंग की प्रक्रिया जाएगी।

Contents
क्या है SpaDeX मिशन?क्या है डॉकिंग की प्रक्रिया?

ISRO ने बताया कि फिलहाल डॉकिंग की प्रक्रिया रोक दी गई है। अब डेटा विश्लेषण के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। इसरो के सूत्रों के मुताबिक, इसमें लंबा वक्त लग सकता है।

क्या है SpaDeX मिशन?

SpaDeX मिशन में दो सैटेलाइट हैं। पहला चेसर और दूसरा टारगेट।

1- चेसर सैटेलाइट टारगेट को पकड़ेगा। उससे डॉकिंग करेगा।
2- इसके अलावा इसमें एक महत्वपूर्ण टेस्ट और हो सकता है। सैटेलाइट से एक रोबोटिक आर्म निकले हैं, जो हुक के जरिए यानी टेथर्ड तरीके से टारगेट को अपनी ओर खींचेगा।
3- ये टारगेट अलग क्यूबसैट हो सकता है। इस प्रयोग से फ्यूचर में इसरो को ऑर्बिट छोड़ अलग दिशा में जा रहे सैटेलाइट को वापस कक्षा में लाने की तकनीक मिल जाएगी।
4- साथ ही ऑर्बिट में सर्विसिंग और रीफ्यूलिंग का ऑप्शन भी खुल जाएगा।
5- Spadex मिशन में दो अलग-अलग स्पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में जोड़कर दिखाया जाएगा।

क्या है डॉकिंग की प्रक्रिया?

1- स्पेस डॉकिंग में दो सैटेलाइट्स एक-दूसरे के बहुत करीब आते हैं और एक साथ जुड़ जाते हैं।

2- यह एक जटिल तकनीकी प्रक्रिया है, जिसे खासतौर पर अंतरिक्ष अभियानों में इस्तेमाल किया जाता है।

3- डॉकिंग का मुख्य उद्देश्य 2 उपग्रहों को एक-दूसरे से जोड़कर डेटा शेयर करना, पावर सोर्सेज को जोड़ना या किसी विशेष मिशन को अंजाम देना होता है।

4- स्पेस डॉकिंग के दौरान एक अंतरिक्ष यान को दूसरे यान के पास लाकर उसे नियंत्रित तरीके से जोड़ना पड़ता है, ताकि कोई नुकसान न हो।

You Might Also Like

यूपी के हापुड़ में दर्दनाक हादसा: ढाबे में घुसी बेकाबू कैंटर, चार लोगों की मौत, दो घायल
प्रधानमंत्री ने मैसूर में ‘प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया, बाघों की संख्या 3167 होने की घोषणा
आईपीएल 2024 : हार्दिक पंड्या की विंडो ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस में वापसी, गुजरात टाइटंस से टूटा रिश्ता
देश के 32 हवाई अड्डों का संचालन फिर शुरू, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने दी जानकारी
द्वितीय टेस्ट : विराट कोहली ने ठोका 29वां टेस्ट शतक, भारत की पहली पारी 438 रनों पर जाकर थमी
TAGGED:isrosatellitespacecraftSpadex Mission
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

राजनीति में कोई रिटायरमेंट नहीं होता… उमा भारती का छलका दर्द, कहा- हर सरकार में प्रताड़ित हुई मैं

Revoi Editor
Revoi Editor
July 19, 2025
पाकिस्तान : शहबाज शरीफ कैबिनेट के 34 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएमएल-एन के 13 और पीपीपी के 9 सदस्य शामिल
नीतीश-तेजस्वी की बढ़ती नजदीकियों से असहज भाजपा ने डलवाया सीबीआई का छापा : शिवानंद तिवारी
ED के नौवें समन का हेमंत सोरेन ने भेजा जवाब, कहा- 31 मार्च तक व्यस्त हूं
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अप्रैल से लागू हो रही नई पेंशन स्कीम, UPS में मिलेगी 50% गारंटीकृत पेंशन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?