hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, ODI में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, ODI में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने
खेलहिन्दी

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, ODI में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

Revoi Editor
Last updated: February 20, 2025 8:26 pm
Revoi Editor
Published: February 20, 2025
Share
SHARE

दुबई, 20 फरवरी। घुटने की चोट के चलते लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे सीनियर पेसर मोहम्मद शमी ने गुरुवार को यहां आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में इतिहास रच दिया, जब बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप ए मैच के दौरान पांच विकेट लेने के साथ ही वह एक दिनी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

He is BACK and HOW 🤩

𝗙𝗜𝗙𝗘𝗥 for Mohd. Shami against Bangladesh!

Follow the Match ▶️ https://t.co/ggnxmdG0VK#TeamIndia | #BANvIND | #ChampionsTrophy | @MdShami11 pic.twitter.com/sX0dT9cCbp

— BCCI (@BCCI) February 20, 2025

बांग्लादेश के खिलाफ 5 शिकार कर अगरकर को पीछे छोड़ा

पिछले माह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करने वाले 34 वर्षीय मो. शमी ने अपने 104वें ODI मैच में 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए और पूर्व पेसर अजीत अगरकर को पीछे छोड़ दिया। अगरकर ने 133 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था। शमी का 200वां विकेट जाकेर अली थे, जिन्होंने 68 रन बनाए।

2⃣0⃣0⃣ wickets and counting!

Mohd. Shami becomes the fastest bowler for India to scalp 200 ODI wickets! 🫡

Follow the Match ▶️ https://t.co/ggnxmdG0VK#TeamIndia | #BANvIND | #ChampionsTrophy | @MdShami11 pic.twitter.com/CqLyuQPh3X

— BCCI (@BCCI) February 20, 2025

200 वनडे विकेट पूरे करने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज

वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज मो. शमी इसके साथ ही ओवरऑल सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रेलियाई वामहस्त पेसर मिशेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 102 मैचों में 200 विकेट झटके हैं।

स्कोर कार्ड

भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक शमी का वनडे फॉर्मेट में औसत 25 से कम है। उन्होंने छठी बार पांच विकेट का आंकड़ा पार किया है। वह 10 बार चार विकेट भी ले चुके हैं। उन्होंने 5,126 गेंदों पर अपने 200 विकेट पूरे किए हैं।

Innings Break!

Bangladesh are all out for 2⃣2⃣8⃣

5⃣ wickets for Mohd. Shami
3⃣ wickets for Harshit Rana
2⃣ wickets for Axar Patel

Over to our batters 💪

Scorecard ▶️ https://t.co/ggnxmdG0VK#TeamIndia | #BANvIND | #ChampionsTrophy pic.twitter.com/zgCnFuWSwi

— BCCI (@BCCI) February 20, 2025

बांग्लादेश ने भारत के सामने रखा 229 रनों का लक्ष्य

प्रतियोगिता में भारत के पहले मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम नौवें ओवर में 35 रनों पर पांच बल्लेबाजों को खोने के बाद 49.4 ओवरों में 228 रनों तक पहुंची। शमी के अलावा दिल्ली के युवा पेसर हर्षित राणा ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए तो वामहस्त स्पिनर अक्षर पटेल ने 43 रनों पर दो विकेट अपने नाम किए।

तौहिद का शतकीय प्रहार, जाकेर संग 154 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी

वस्तुतः बांग्लादेश को तौहिद हृदय ने सहारा दिया, जिन्होंने जिम्मेदाराना शतक (100 रन, 118 गेंद, दो छक्के, छह चौके) से न सिर्फ बिखराव रोका वरन जाकेर अली (68 रन, 114 गेंद, चार चौके) के साथ छठे विकेट के लिए 206 गेंदों पर 154 रनों की शतकीय साझेदारी से टीम को 225 के पार पहुंचाया और खुद अंतिम ओवर में आउट हुए। यह छठे विकेट के लिए किसी भी टीम द्वारा भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है।

You Might Also Like

कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, निशाने पर कई मीडिया संस्थान
दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी का दावा – सीएम केजरीवाल की होगी गिरफ्तारी, विपक्ष के 4 और नेता लिस्ट में
संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला- जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश
अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्दे-खाक, नहीं पहुंची शाइस्ता परवीन
उत्तर प्रदेश : शायर मुनव्वर राना को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज
TAGGED:Cricketfastest Indian bowler to take 200 wicketsICC Champions TrophyMohammed Shami creates history
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?