hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को विदेश मंत्रालय ने बताया प्रचार सामग्री, कहा – इसमें कोई वस्तुनिष्ठता नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को विदेश मंत्रालय ने बताया प्रचार सामग्री, कहा – इसमें कोई वस्तुनिष्ठता नहीं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को विदेश मंत्रालय ने बताया प्रचार सामग्री, कहा – इसमें कोई वस्तुनिष्ठता नहीं

Vinayak Barot
Last updated: January 19, 2023 7:04 pm
Vinayak Barot
Published: January 19, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 19 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। मंत्रालय ने इसे प्रचार सामग्री करार देते हुए कहा है कि इसमें कोई वस्तुनिषठता नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा, ‘ध्यान दें कि इसे भारत में प्रदर्शित नहीं किया गया है…हमें लगता है कि यह एक प्रचार सामग्री है, जिसे एक विशेष बदनाम कहानी को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है।’

अरिंदम बागची ने कहा, ‘इस डॉक्यूमेंट्री में पक्षपात, वस्तुनिष्ठता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता का जारी रहना स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। कुछ भी हो, यह फिल्म या डॉक्यूमेंट्री उस एजेंसी और व्यक्तियों पर एक प्रतिबिंब है, जो इस कहानी को फिर से फैला रहे हैं। यह हमें इस कवायद के उद्देश्य और इसके पीछे के एजेंडे के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। स्‍पष्‍ट रूप से, हम ऐसे प्रयासों को महिमामंडित नहीं करना चाहते हैं।’

2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन‘

गौरतलब है कि ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ नामक एक नई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है। जब घातक साम्प्रदायिक दंगे हुए, तब नरेंद्र मोदी पश्चिमी राज्य गुजरात के मुख्यमंत्री थे। गुजरात की तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी सरकार की दंगों से निबटने के लिए तीखी आलोचना की गई थी, जिसके बारे में विरोधियों ने तर्क दिया कि यह मिलीभगत थी। हालांकि, इस मामले को लेकर कई तरह के तर्क अब तक सामने आ चुके हैं।

‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन‘ को यूट्यूब से हटा दिया गया

वहीं, द फ्री प्रेस जर्नल ने स्क्रॉल.इन के हवाले से बताया कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ को यूट्यूब से बुधवार को हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार, इस डॉक्यूमेंट्री को मंगलवार को रिलीज किया गया था। उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी के कई विरोधियों ने गुरुवार को एक अभियान चलाकर लोगों से पाइरेटेड यूट्यूब अकाउंट द्वारा अपलोड की गई डॉक्यूमेंट्री को देखने का आग्रह किया था।

You Might Also Like

राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले शाह- देश ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है
अमेरिका के इलिनोइस में धूल भरी आंधी के कारण छह लोगों की मौत, 90 से अधिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त
गौतम अदाणी ने महिलाओं के लिए बंधन मुक्त व अवसरों से भरपूर दुनिया बनाने की जताई इच्छा
कांग्रेस का PM मोदी पर तंज, कहा- ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री की ‘दोस्ती’ खोखली साबित हुई
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस : विशेष अदालत ने 13 वर्षों बाद सुनाया फैसला, 49 दोषी करार, 28 लोग बरी
TAGGED:'India: The Modi Question'BBC documentaryMinistry of External Affairspm modipropaganda material
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?