hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महबूबा मुफ्ती का प्रहार – पूर्व राष्ट्रपति कोविंद अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़ गए, जहां संविधान को कई बार कुचला गया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महबूबा मुफ्ती का प्रहार – पूर्व राष्ट्रपति कोविंद अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़ गए, जहां संविधान को कई बार कुचला गया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

महबूबा मुफ्ती का प्रहार – पूर्व राष्ट्रपति कोविंद अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़ गए, जहां संविधान को कई बार कुचला गया

Vinayak Barot
Last updated: July 25, 2022 4:06 pm
Vinayak Barot
Published: July 25, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 जुलाई। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया।

महबूबा ने साथ ही पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पर भारतीय संविधान के बहाने भाजपा का राजनीतिक एजेंडा पूरा करने का भी आरोप लगाया। मुफ्ती ने रामनाथ कोविंद पर यह प्रहार उनका कार्यकाल खत्म होने के एक दिन बाद किया है, जब द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है।

भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया

महबूबा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘चाहे आर्टिकल 370 की बात हो, नागरिकता कानून हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो, उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया।’

The outgoing President leaves behind a legacy where the Indian Constitution was trampled upon umpteenth times. Be it scrapping of Article 370,CAA or the unabashed targeting of minorities & Dalits, he fulfilled BJPs political agenda all at the cost of the Indian Constitution.

— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) July 25, 2022

इस बीच द्रौपदी मुर्मू ने देश की पहली महिला आदिवासी के तौर पर राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली। चीफ जस्टिस एनवी रमना ने संसद के सेंट्रल हाल में आयोजित भव्य समारोह के बीच उन्हें शपथ दिलवाई। द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि उनके लिए महिलाओं के हित सर्वोपरि होंगे। इसके साथ ही दलितों, पिछड़ों और गरीबों के हितों के लिए भी काम करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे यहां तक पहुंचाया। देश के गरीब आदिवासी, दलित और पिछड़े मुझमें अपना प्रतिबिंब देख सकते हैं।’

You Might Also Like

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मायावती बोलींं – मुख्तार अंसारी की मौत की उच्‍चस्‍तरीय जांच जरूरी
UP में तेजी से बढ़ रहे अवैध कारोबार, बोले अखिलेश – पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा सरकार
पेरिस पैरालम्पिक : धरमबीर ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ क्लब थ्रो में जीता स्वर्ण पदक, प्रणव सूरमा को मिला रजत
महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण  
TAGGED:constitutionFormer President Kovindmehbooba muftiPDP chief
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अपराधराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

August 11, 2026

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?