1. Home
  2. राज्य
  3. दिल्ली
  4. दिल्ली : मालवीय नगर के एक होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, मृतकों में ज्यादातर विदेशी
दिल्ली : मालवीय नगर के एक होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, मृतकों में ज्यादातर विदेशी

दिल्ली : मालवीय नगर के एक होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, मृतकों में ज्यादातर विदेशी

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 जून। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को पूर्वाह्न बहुमंजिला होटल फ्लॉरिस इन के बेसमेंट में स्थित रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में ज्यादातर विदेशी शामिल हैं। दमकलकर्मियों ने 37 लोगों को बचाया। होटल में ठहरे कई लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के अधिकारी ने बताया कि विभाग को पूर्वाह्न करीब नौ बजे होटल में आग लगने की जानकारी मिली। कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स भेजी गईं। होटल में फंसे 37 लोगों को बचाया गया है। कई विदेशी नागरिक भी यहां पर ठहरे हुए थे।

हादसे के बाद का भयानक वीडियो

रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद के कई भयावह वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए रेलिंग से कूदते नजर आ रहे हैं। आग की भयावहता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि दूर से काले धुएं नजर आ रहे थे। रेस्टोरेंट में रुकने की भी व्यवस्था थी, जिस वजह से कुछ विदेशी भी यहां पर ठहरे हुए थे।

होटल में ज्यादातर विदेश ठहरे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार हौजरानी की तंग गलियों में निर्मित होटल के बेसमेंट में रेस्टोरेंट था। स्थानीय निवासियों के अनुसार पांच मंजिला इस होटल में करीब 25 कमरे थे, जिनमें 50 से ज्यादा लोग रुके थे। होटल में रुके यात्रियों में ज्यादातर विदेशी थे, जो बाहर से इलाज कराने के लिए आए थे। जब होटल में आग लगी, तब ज्यादातर लोग सोए हुए हुए थे। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग अस्पतालों में भर्ती मरीजों के अटेंडेंट थे।

रेस्टोरेंट के शेफ ने बताया – आग कितनी भयानक थी

होटल के रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ केसर सिंह ने बताया, ‘सुबह का वक्त था, करीब आठ बजे जैसे ही मैंने इलेक्ट्रिक चूल्हे को जलाने की कोशिश की तो एकाएक आग भड़क उठी। पता चला कि आग पहले से होटल में लगी थी। मैंने तुरंत अपने असिस्टेंट को बोला कि होटल में आग लगी है। मैं बाहर निकला तो देखा कि होटल जल रहा था। मैं किसी तरह वहां से बचकर निकला।’ केसर हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई।

 

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code