hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रधानमंत्री मोदी, खरगे, प्रियंका समेत कई नेताओं ने ओमन चांडी के निधन पर जताया दुख
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > प्रधानमंत्री मोदी, खरगे, प्रियंका समेत कई नेताओं ने ओमन चांडी के निधन पर जताया दुख
राष्ट्रीयहिन्दी

प्रधानमंत्री मोदी, खरगे, प्रियंका समेत कई नेताओं ने ओमन चांडी के निधन पर जताया दुख

Vinayak Barot
Last updated: July 18, 2023 1:33 pm
Vinayak Barot
Published: July 18, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके चले जाने से देश ने जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध एक विनम्र और समर्पित नेता खो दिया है। केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार सेवाएं दे चुके ओमन चांडी का मंगलवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “ओमन चांडी के निधन से हमने एक विनम्र और प्रतिबद्ध नेता खो दिया है, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया और केरल की प्रगति के लिए काम किया। मुझे उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत याद है, खासकर जब हम दोनों ने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था, और बाद में जब मैं दिल्ली चला आया था।” प्रधानमंत्री ने कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

  • कांग्रेस नेताओं ने चांडी के निधन पर दुख जताया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य नेताओं ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और पार्टी एवं केरल में उनके योगदान को याद किया।

खरगे ने ट्वीट किया, “केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक कद्दावर कांग्रेस नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह जनता के नेता के रूप में सदा खड़े रहे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्हें लोगों के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना।”

प्रियंका गांधी ने भी चांडी के निधन पर शोक जताया और उन्हें पार्टी का स्तंभ बताया। उन्होंने ट्वीट किया, “ओमन चांडी जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। वह कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अपना जीवन सेवा के लिए समर्पित कर दिया और वह उन मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध थे जिनके लिए हम आज लड़ रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम सभी उन्हें बहुत सम्मान के साथ याद करेंगे और उनकी विवेकपूर्ण सलाह की कमी महसूस होगी।”

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चांडी को याद करते हुए कहा कि वह एक असाधारण व्यक्तित्व वाले और एक असल जन नेता थे। उन्होंने कहा, ‘‘चांडी अत्यंत सादगी और शिष्टाचार वाले व्यक्ति थे। वह चौबीसों घंटे काम करने वाले नेता थे, जो अपने मतदाताओं और केरल के लोगों के कल्याण के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते थे। ”

उन्होंने ट्वीट किया, “मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल कई उपलब्धियों के लिए उल्लेखनीय था जिनकी व्यापक रूप से सराहना की गई और उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मान्यता प्राप्त हुई। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं उन्हें पिछले कई वर्षों से जानता था। मुझे 10 साल पहले अट्टाप्पडी की विभिन्न बस्तियों में हमारे संयुक्त दौरे आज भी याद हैं।”

You Might Also Like

गृह मंत्रालय ने दी जानकारी – पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितम्बर तक किए जा सकते हैं ऑनलाइन नामांकन
अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप- सपा ने वोट डकैती के 18000 शपथपत्र दिए पर कोई कार्रवाई नहीं हुई’
ओडिशा ट्रेन हादसा : पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया मुआवजे का एलान
योगी कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार देगी सब्सिडी
दिल्ली : 19 महीने बाद सोमवार से खुलेंगे नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल
TAGGED:COngressmallikarjun khargepm modipriyanka gandhi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

इंडिगो की 300 से ज्यादा उड़ानें रद, CEO पीटर एल्बर्स ने मांगी माफी, बोले – समय पर उड़ानें शुरू करना मुश्किल

Revoi Editor
Revoi Editor
December 4, 2025
વિલંબિત કેસો પર CJIની પીએમ મોદીને ચિઠ્ઠી, જજોના રિટાયરમેન્ટની વયમર્યાદા વધારવા સૂચન
બનાસકાંઠામાં બેફામ બન્યા ગુનેગારો, પોલીસને રિવોલ્વર બતાવીને સાગરિતને છોડાવી ગયા બે શખ્સો
Covid-19: Lower fuel demand forces India’s oil refiners to cut production
AAP कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, हरभजन सिंह के घर पर बवाल, दीवार पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?