hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में पेशी के लिए सीबीआई से और समय मांगा, बोले – ‘बजट बना रहा हूं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में पेशी के लिए सीबीआई से और समय मांगा, बोले – ‘बजट बना रहा हूं’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में पेशी के लिए सीबीआई से और समय मांगा, बोले – ‘बजट बना रहा हूं’

Vinayak Barot
Last updated: February 19, 2023 12:28 pm
Vinayak Barot
Published: February 19, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 19 फरवरी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के लिए और समय मांगा है। सीबीआई ने उन्हें रविवार को पूछताछ को लिए बुलाया था। सिसोदिया ने अपने आग्रह में सीबीआई से कहा है कि वह इस समय बजट बनाने के काम में व्यस्त हैं और इसलिए फरवरी के आखिर तक जांच एजेंसी के सामने पेश हो सकते हैं।

‘फरवरी के अंत तक सीबीआई दफ्तर पहुंच सकूंगा‘

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘मैं फरवरी के अंत तक सीबीआई दफ्तर पहुंच सकूंगा, जब भी वे (सीबीआई) मुझे बुलाएंगे। दिल्ली के वित्त मंत्री होने के नाते बजट तैयार करना बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए मैंने तारीख को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। मैंने हमेशा इन एजेंसिया का सहयोग किया है।’ सीबीआई सिसोदिया के अनुरोध पर विचार कर रही है।

पूछताछ के लिए आज बुलाया गया था

गौरतलब है कि आबकारी नीति मामले में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के करीब तीन महीने बाद सिसोदिया को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सीबीआई ने आप नेता सिसोदिया को आरोपपत्र में बतौर आरोपित नामजद किया है। साथ ही उनके और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच अभी जारी है। सिसोदिया से इससे पहले पिछले वर्ष 17 अक्टूबर को भी इस मामले में पूछताछ की गई थी। साथ ही उनके घर और बैंक लॉकर की भी तलाशी ली गई थी।

सिसोदिया ने पत्रकारों से कहा, ‘बतौर वित्त मंत्री बजट समय से पेश करना मेरा कर्तव्य है और मैं उसके लिए दिन-रात काम कर रहा हूं। मैंने सीबीआई से फरवरी के आखिरी सप्ताह के बाद प्रश्नों का उत्तर देने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।’

You Might Also Like

दिल्ली के पूर्व कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली बोले – ‘मैं किसी अन्य पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहा’
योगी मंत्रिमण्डल ने दी मंजूरी – अब दूसरे राज्यों में अपने उत्पाद बेच सकेंगे यूपी के किसान
दिल्ली : मालवीय नगर अग्निकांड में फरिश्ता बना गद्दा कारोबारी, गद्दे-रजाइयां बिछाकर 8 लोगों की बचाई जिंदगी
राहुल गांधी 29 व 30 जून को हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करेंगे, राहत शिविरों में भी जाएंगे
डब्ल्यूएचओ की घोषणा – कोविड-19 अब वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी के रूप में खत्म हो चुका है
TAGGED:cbiDelhi Deputy CMExcise Policy CaseManish SisodiaSisodia sought more time
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

आंध्र प्रदेश : गुंटूर में 8 वर्षीय बालक में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, जीजीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 31, 2022
टाटा आईपीएल : गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स से छीना सर्वोच्च स्थान
टी20 विश्व कप : अजेय पाकिस्तान ने किया लीग चरण का समापन, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर
भारतीय रेलवे ने प्रति मिनट 31,814 टिकट बुक कर रचा इतिहास
उत्तर प्रदेश : पुलिस हिरासत में कैदी की मौत के मामले में नौ पुलिसकर्मियो के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?