hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डब्ल्यूएचओ की घोषणा – कोविड-19 अब वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी के रूप में खत्म हो चुका है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > डब्ल्यूएचओ की घोषणा – कोविड-19 अब वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी के रूप में खत्म हो चुका है
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

डब्ल्यूएचओ की घोषणा – कोविड-19 अब वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी के रूप में खत्म हो चुका है

Vinayak Barot
Last updated: May 6, 2023 1:24 am
Vinayak Barot
Published: May 6, 2023
Share
SHARE

जेनेवा, 5 मई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैश्विक महामारी के तौर पर कोरोना के खत्म होने का एलान किया है. वैश्विक संगठन का कहना है कि कोविड-19 अब वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी के रूप में खत्म हो चुका है।

"It is therefore with great hope that I declare #COVID19 over as a global health emergency.

However, that does not mean COVID-19 is over as a global health threat.

Last week, COVID-19 claimed a life every three minutes – and that’s just the deaths we know about"-@DrTedros pic.twitter.com/n6zad8qSdx

— World Health Organization (WHO) (@WHO) May 5, 2023

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा, ‘बीते दिन संगठन की इमरजेंसी समिति की 15वीं बैठक हुई। मुझे यह बताया गया कि अब पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी के तौर पर कोरोना के खत्म होने का एलान कर देना चाहिए। मैंने उनकी सलाह स्वीकार कर ली। इसलिए अब बड़ी उम्मीद के साथ मैं ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के तौर पर कोरोना के खत्म होने का एलान करता हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना पूरी तरह से खत्म हो गया है।’

30 जनवरी, 2020 को कोरोना को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया था

पिछले हफ्ते कोरोना से हर तीन मिनट में एक शख्स की मौत होने का दावा किया गया था। गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ ने 30 जनवरी, 2020 को कोरोना को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट के मुताबिक, कोरोना से अब तक दुनियाभर में लगभग 70 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन के वुहान से फैला था दुनियाभर में कोरोना?

चीन ने 31 दिसम्बर, 2019 को विश्व स्वास्थ्य संगठन को बताया था कि वुहान में निमोनिया जैसी बीमारी फैल रही है। ये बीमारी कोरोना वायरस से हो रही थी। दिसम्बर, 2019 की शुरुआत से ही वुहान के अस्पताल में फ्लू जैसे लक्षण के साथ मरीज भर्ती होने लगे थे। इन मरीजों के सैम्पल की जब जीनोम सिक्वेंसिंग की गई तो सामने आया कि ये उसी कोरोना वायरस की तरह है, जिसकी वजह से 2002-03 में भी आउटब्रेक आया था।

LIVE: Media briefing on #COVID19 and global health issues with @DrTedros https://t.co/eNfCX95RaG

— World Health Organization (WHO) (@WHO) May 5, 2023

चीन ने 31 दिसम्बर, 2019 को WHO को इस बीमारी की जानकारी दी

चीन ने 31 दिसम्बर को WHO को इस बीमारी की जानकारी दी। 31 दिसम्बर के दिन ही वुहान के सीफूड मार्केट को भी बंद करवा दिया गया। अंदेशा था कि ये वायरस इसी मार्केट से निकला है। लैंसेट की स्टडी के अनुसार एक दिसम्बर, 2019 को कोरोना का पहला मामला सामने आ गया था। इसके पांच दिन बाद पहले मरीज की पत्नी में भी निमोनिया जैसे लक्षण दिखे और उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।

2020 की शुरुआत से ही दुनियाभर में कोरोना तेजी से फैलने लगा था। 30 जनवरी, 2020 को WHO ने कोविड को ‘ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित किया। इसके बाद 11 मार्च, 2020 को WHO ने इसे ‘महामारी’ घोषित कर दिया, तब तक कोरोना दुनिया के 114 देशों में फैल चुका था और इसके 1.14 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके थे जबकि चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी।

भारत में आई थीं कोरोना की तीन लहरें

  • पहली लहर : देश में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी, 2020 को केरल में सामने आया था। पहली लहर का पीक 17 सितम्बर 2020 को आया था। उस दिन करीब 98 हजार केस सामने आए थे। 10 फरवरी 2021 से पहली लहर कमजोर हुई और मामले कम होने लगे। पहली लहर करीब 377 दिन तक चली थी। इस दौरान 1.08 करोड़ मामले सामने आए थे और 1.55 लाख मौतें हुई थीं। हर दिन औसतन 412 मौतें हुईं।
  • दूसरी लहर : मार्च, 2021 से ही संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे। अप्रैल और मई में दूसरी लहर अपने चरम पर थी। एक अप्रैल से 31 मई यानी 61 दिनों तक कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई। इस दौरान 1.60 करोड़ नए मरीज मिले और 1.69 लाख लोगों की मौत हुई। यानी हर दिन औसतन 2,769 मरीजों की मौत हुई। दूसरी लहर का पीक 6 मई, 2021 को आया था। तब एक दिन में 4.14 लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे।
  • तीसरी लहर : ओमिक्रॉन की वजह से देश में तीसरी लहर की शुरुआत हुई। 27 दिसम्बर 2021 से तीसरी लहर शुरू हुई। 21 जनवरी को इसका पीक आया। उस दिन 3.47 लाख मामले सामने आए थे। फिर संक्रमण कम होने लगा। तीसरी लहर संक्रामक थी, लेकिन जानलेवा नहीं थी। मात्र महीनेभर में ही तीसरी लहर में भारत में 50.05 लाख नए मरीज मिल चुके थे जबकि 10 हजार 465 लोगों की मौत हुई थी।

You Might Also Like

जैकलीन फर्नांडिस ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, सुकेश से जुड़े 200 करोड़ का मामले रद करने की मांग
भारत की आर्थिक वृद्धि में राजनीतिक स्थिरता का अहम योगदान : रिपोर्ट
सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह  – देश अगले तीन वर्ष में नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाएगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व दिग्विजय ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं
पीवी सिंधु ने रचा इतिहास : जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं
TAGGED:Corona is no longer a global pandemicCOVID-19 is now overGlobal Health EmergencyWHO declares
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?