hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मणिपुर : राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राहत केंद्रों का लिया जायजा, ‘इंडिया’ सांसदों से शांति बहाली में योगदान की अपील की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मणिपुर : राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राहत केंद्रों का लिया जायजा, ‘इंडिया’ सांसदों से शांति बहाली में योगदान की अपील की
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मणिपुर : राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राहत केंद्रों का लिया जायजा, ‘इंडिया’ सांसदों से शांति बहाली में योगदान की अपील की

Vinayak Barot
Last updated: July 29, 2023 2:58 pm
Vinayak Barot
Published: July 29, 2023
Share
SHARE

इम्फाल, 29 जुलाई। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर में राहत केंद्रों का दौरा किया और शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘लोग पूछ रहे हैं कि राज्य में शांति कब बहाल होगी। मैं लगातार कोशिश कर रही हूं कि शांति बहाल करने के लिए दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे से बात करें। हम इस प्रक्रिया में मदद के लिए उनसे और सभी राजनीतिक दलों से भी बात कर रहे हैं।’

राज्यपाल उइके ने यह भी कहा, ‘सरकार उन लोगों को मुआवजा देगी जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और उनकी सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। मैं शांति और मणिपुर के लोगों के भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।’

वहीं, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के 21 सांसदों की राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे राज्य में शांति बहाल करने में योगदान देने की अपील करती हूं।’

उल्लेखनीय है कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों का एक समूह है। पार्टियों ने पीएम मोदी और भाजपा से मुकाबला करने और उन्हें केंद्र में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए हाथ मिलाया है।

मणिपुर के दौरे पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में अधीर रंजन चौधरी और गगन गोगोई के अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुष्मिता देव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महुआ माजी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की कनिमोई, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जयंत चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज कुमार झा, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं अनिल प्रसाद हेगड़े, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के संदोश कुमार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के ए ए रहीम भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि मई के पहले सप्ताह से मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय झड़पें देखी जा रही हैं और भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हिंसा को रोकने में अपनी विफलता को लेकर निशाने पर है। लगातार जारी हिंसा और एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाले शासन के खिलाफ निष्क्रियता को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की भी आलोचना की जा रही है।

You Might Also Like

Delhi MCD elections : एमसीडी के 12 वार्डों में 30 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
संत कबीर का जीवन मानवीय गुणों का प्रतिमान और उनकी शिक्षा 650 वर्ष बाद भी प्रासंगिक : राष्ट्रपति कोविंद
मुख्यमंत्री योगी का छात्रों को संदेश- असफलता से न हों निराश, चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ बढ़ते रहें आगे
केजरीवाल का अमित शाह पर पलटवार, बोले – ‘मैंने इसलिए जेल से दिल्ली सरकार चलाई…’
राहुल गांधी का आरोप- भाजपा सांसदों ने हमें संसद भवन में जाने से रोका, धमकाया
TAGGED:'India' MPsAnusuiya UikeymanipurManipur Governorpeace restorationrelief centres
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?