पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोपित गिरफ्तार, संवेदनशील दस्तावेज बरामद

कोलकाता, 26 अगस्त। कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपित बिहार का रहने वाला है।

कोलकाता पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर काररवाई करते हुए आरोपित को हावड़ा जिले में उसके घर से शुक्रवार को पकड़ा। अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे देश की सुरक्षा के लिए घातक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपित को कई घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके मोबाइल फोन से तस्वीरों, वीडियो और ऑनलाइन चैट (संवाद) के रूप में खुफिया जानकारी मिली। यह जानकारी उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया एजेंट को भेजी थी।’’ कोलकाता में एक कूरियर सेवा कम्पनी में काम करने वाला आरोपित पहले दिल्ली में रहता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular