hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हरियाणा : रेवाड़ी में ब्वॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 100 से अधिक कर्मचारी घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हरियाणा : रेवाड़ी में ब्वॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 100 से अधिक कर्मचारी घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

हरियाणा : रेवाड़ी में ब्वॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 100 से अधिक कर्मचारी घायल

Revoi Editor
Last updated: March 17, 2024 1:57 am
Revoi Editor
Published: March 17, 2024
Share
SHARE

रेवाड़ी, 16 मार्च। हरियाणा में रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में शनिवार की शाम बड़ा हादसा हुआ, जब लाइफ लांग नाम की एक फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से 100 से अधिक कर्मचारियों के घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

कई कर्मचारियों के मरने की भी आशंका

हादसे के बाद फैक्ट्री में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर दर्जनों एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। घायल कर्मचारियों को भिवाड़ी व गुरुग्राम के निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। हादसे में कई कर्मचारियों के मरने की भी आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर एसपी शशांक कुमार सावन टीम के साथ पहुंचे। कम्पनी के अंदर किसी को भी नहीं जाने दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा के सिविल सर्जन ने हादसे में 40 घायलों की पुष्टि की

वहीं हरियाणा के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा, ‘रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक फैक्ट्री में ब्वॉयलर फट गया है। हमने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। हमने फैक्ट्री में एंबुलेंस भेज दी है। कई लोग झुलस गए हैं। करीब 40 लोग घायल हैं और एक गंभीर मरीज है, जिसे रोहतक रेफर किया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।’ पुलिस ने कहा कि कई घायलों को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल ले जाया गया और कुछ को दिल्ली और गुरुग्राम के अस्पतालों में रेफर किया गया।

You Might Also Like

शेयर बाजार में 5 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का क्रम थमा, सेंसेक्स 302 अंक चढ़ा, निफ्टी 107 अंक मजबूत
कुशीनगर: भाजपा की जीत पर मिठाई बांट रहे बाबर की हत्या के मामले में सीएम योगी बेहद सख्त, दिए जांच का आदेश
ईरान के साथ व्यापारिक समझौते करने वाले किसी भी देश पर प्रतिबंधों का खतरा: अमेरिका
पीएम मोदी इसी हफ्ते पूर्वांचल के युवाओं को देंगे ‘सिपेट’ का तोहफा
युवा मतदाताओं को जागरूक करेंगे सचिन तेंदुलकर, निर्वाचन आयोग के ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त
TAGGED:boiler explosion in Rewariharyanamore than 100 employees injuredRewari
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स में 1046 अंकों की उछाल, निफ्टी भी 25100 के ऊपर पहुंचा

Revoi Editor
Revoi Editor
June 20, 2025
केंद्र सरकार की क्रांतिकारी पहल : इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से 2.50 लाख करोड़ रुपये तक की बचत संभव
क्रिकेट : आईसीसी टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर बरकरार
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने महंगाई को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा – देश के लोग भाजपा का सफाया कर देंगे
सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 खिताब जीता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?