hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 खिताब जीता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 खिताब जीता
खेलहिन्दी

सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 खिताब जीता

Vinayak Barot
Last updated: July 17, 2022 4:24 pm
Vinayak Barot
Published: July 17, 2022
Share
SHARE

सिंगापुर, 17 जुलाई। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को यहां इतिहास रचा और सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की महिला एकल उपाधि अपने नाम कर पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर500 खिताब जीता। उन्होंने सिंगापुर इनडोर स्टेडियम में 58 मिनट तक खिंचे संघर्षपूर्ण फाइनल में चीनी स्पर्धी वांग झी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से शिकस्त देने के साथ पहली बार यहां उपाधि जीती।

A stunning performance by @Pvsindhu1 🇮🇳to clinch her first ever #SingaporeOpen title with a 21-9, 11-21, 21-15 defeat of #WangZhi 🇨🇳

With her third title of 2022, @PvSindhu1 is looking in great form! pic.twitter.com/kpnY6CBT9r

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 17, 2022

भारतीय शटलर के नाम पहला सुपर 500 टूर्नामेंट

बीडब्ल्यूएफ रैकिंग में सातवें स्थान पर काबिज 27 वर्षीया सिंधु का यह पहला विश्व टूर सुपर 500 खिताब है। वर्ष 2018 में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर की शुरुआत के बाद सिंधु उसी वर्ष इंडिया ओपन और थाईलैंड ओपन (दोनों सुपर 500) के फाइनल में पहुंची थीं। लेकिन दोनों बार उन्हें उपजेता रहना पड़ा था। हालांकि भारतीय शटलर ने उसी वर्ष चीन में विश्व टूर फाइनल्स के रूप में अपना पहला खिताब जीतकर सबको चौंका दिया था।

वर्ष की तीसरी और ओवरआल चौथी विश्व टूर उपाधि जीती

फिलहाल सिंधु की इस वर्ष विश्व टूर में यह तीसरी और ओवरआल चौथी उपाधि है। इसके पूर्व उन्होंने जनवरी में लखनऊ के घरेलू कोर्ट पर सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा (सुपर 300) जीतने के बाद मार्च में स्विस ओपन (सुपर 300) में श्रेष्ठता सिद्ध की थी। बासेल में उन्होंने थाई स्टार बुसानन ओंगबामरुंगफान को फाइनल में मात दी थी।

Opening finals match as Pusarla V. Sindhu 🇮🇳 and Wang Zhi Yi 🇨🇳 clash for the title.#BWFWorldTour #SingaporeOpen2022 pic.twitter.com/iduU7MwBku

— BWF (@bwfmedia) July 17, 2022

तीसरी सीड लेकर कोर्ट नंबर एक पर उतरीं सिंधु ने विश्व नंबर 11 वांग झी यी के खिलाफ तत्काल रफ्तार पकड़ ली और एकबारगी लगातार 13 अंक बटोरते हुए पहला गेम ले लिया। हालांकि दूसरे गेम में वांग ने हालांकि वापसी की और स्कोर 1-1 गेम से बराबर कर दिया।

वांग झी यी के खिलाफ सिंधु का मैच स्कोर 2-0

तीसरे व निर्णायक गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली और दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की कड़ी परीक्षा ली। फिलहाल छोर बदलने के बाद सिंधु ने अंतिम प्रहार किया और चीनी खिलाड़ी से दूसरी मुलाकात भी अपने नाम कर ली। इसी वर्ष ऑल इंग्लैंड ओपन में दोनों खिलाड़ियों की हुई पहली टक्कर में सिंधु सीधे गेमों में विजयी रही थीं।

You Might Also Like

राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे, वास्तविक लोकतंत्र पर आमजन से करेंगे बात, स्टेनफर्ड यूनिवर्सिटी में भी कार्यक्रम
महबूबा मुफ्ती ने राजौरी की घटना पर साधा निशाना – भाजपा की छलकपट की राजनीति ने गृह मंत्रालय तक को नहीं बख्शा
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर धाकड़ जीत, टीम इंडिया से होगी खिताबी मुलाकात  
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद को रूस यूक्रेन मुद्दे पर दी जानकारी
यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के विवादित बोल – बंदरों जैसी है अखिलेश यादव की सोच और कार्यशैली
TAGGED:Badmintonchinaindiapv sindhuSingapore OpenWANG Zhi Yi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?