अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें माँगने वाले आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
मुंबई, 25 अप्रैल। अक्षय कुमार की 13 वर्षीय बेटी नितारा से ऑनलाइन गेम में न्यूड तस्वीरें माँगने वाले आरोपी को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाबॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अच्छी तरह बैलेंस करते हैं। वे दो बच्चों के पिता हैं — बेटा आरव और बेटी नितारा कुमार। अक्षय अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए काफी सतर्क रहते हैं। उन्होंने कई सालों तक अपनी बेटी का चेहरा भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया था।
पिछले साल अक्टूबर 2025 में अक्षय कुमार ने मुंबई में साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नितारा जब ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी, तब एक अजनबी व्यक्ति ने पहले तो सामान्य बातचीत की और बाद में उससे न्यूड (अश्लील) तस्वीरें माँगीं।अक्षय ने बताया कि नितारा बहुत समझदार रही। उसने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपनी माँ ट्विंकल खन्ना को पूरी बात बता दी।
अब पुलिस की कार्रवाई
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। महाराष्ट्र साइबर के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि अक्षय कुमार ने साइबर सेल से संपर्क किया था। पुलिस ने मामले की गहन जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नितारा कुमार का जन्म 25 सितंबर 2012 को हुआ था और वह वर्तमान में 13 वर्ष की हैं। अक्षय कुमार अपने बच्चों को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं और उन्हें भरपूर समय देते हैं। यह घटना ऑनलाइन गेमिंग और बच्चों की साइबर सुरक्षा के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है। अक्षय कुमार ने भी इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने की अपील की थी।
