महाराष्ट्र के सीएम शिंदे का दावा – लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में आएगा राजनीतिक भूचाल

मुंबई, 12 जनवरी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में ‘राजनीतिक भूचाल’ आएगा। शिंदे ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया, जो ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ का उद्घाटन के अवसर पर आयोजित की गई थी।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बुलेट की स्पीडसे प्रगति कर रहा

सीएम शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ‘बुलेट की स्पीड’ से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के बाद, राज्य में एक राजनीतिक भूचाल आएगा… हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मोदी 400 से अधिक सीटों के साथ तीसरी बार सत्ता में लौटें जबकि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन (लोकसभा की कुल 48 में 45 से अधिक सीटें जीतेगा।’

महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन विकास के एजेंडे पर चुनाव का सामना करेगा

शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन – जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं – विकास के एजेंडे पर चुनाव का सामना करेगा। मुख्यमंत्री की टिप्पणी महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के उस फैसले के दो दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे का गुट ‘असली शिवसेना’ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular