1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश : दिग्विजय के विवादित ट्वीट पर सीएम शिवराज का आरोप – प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र
मध्य प्रदेश : दिग्विजय के विवादित ट्वीट पर सीएम शिवराज का आरोप – प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र

मध्य प्रदेश : दिग्विजय के विवादित ट्वीट पर सीएम शिवराज का आरोप – प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र

0
Social Share

भोपाल, 12 अप्रैल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के व वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक विवादित ट्वीट पर राज्य में राजनीतिक घमासान मच गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर कहा कि इस तरह के षड़यंत्र बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

बर्दाश्त नहीं की जाएगी प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश

सीएम शिवराज ने एक ट्वीट में लिखा, ‘एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्य प्रदेश का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है। प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने बिहार की एक तस्वीर को खरगोन का बताकर ट्वीट कर दिया। लेकिन जब ट्रोल होने लगे तो उन्होंने ट्वीट ही डिलीट कर दिया।

इस बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र भी दिग्विजय के ट्वीट को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि दिग्विजय सिंह पर कानूनी काररवाई हो सकती है। नरोत्तम मिश्र ने कहा, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं, जो स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। ये वो हैं, जिन्होंने ट्वीट कर भ्रम फैलाया। इसके लिए मैं कानूनविदों से बात कर रहा हूं।’ बताया जा रहा है कि दिग्विजय ने खरगोन की झूठी फोटो टवीट किया था।

नरोत्तम मिश्र ने आरोपितों के खिलाफ बुलडोजर से काररवाई के सवाल पर कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह का ट्वीट देखा। जिस प्रकार से उनके शांतिदूतों ने खरगोन में पत्थर फेंका था, उस पर उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code