1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : 260 दिनों में सबस कम एक्टिव केस, 10,853 हजार नए संक्रमित
भारत में कोरोना संकट : 260 दिनों में सबस कम एक्टिव केस, 10,853 हजार नए संक्रमित

भारत में कोरोना संकट : 260 दिनों में सबस कम एक्टिव केस, 10,853 हजार नए संक्रमित

0
Social Share

नई दिल्ली, 7 नवंबर। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार को 10,853 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई तो 12,432 रोगी स्वस्थ घोषित किए गए जबकि दिनभर में 109 लोगों की मौत हुई। लेकिन केरल में पूर्व की तिथियों में हुई 417 मौतों का बैकलॉग जोड़कर छह नवंबर को मृतकों की कुल संख्या 526 दर्शाई गई।

मौजूदा रिकवरी दर 98.24 फीसदी, एक्टिव रेट 0.42%

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी दर बढ़कर 98.24 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.42 फीसदी हो गई है। इसी क्रम में 2,105 की कमी के साथ शनिवार तक देश में कोरोना के 1,44,845 एक्टिव केस थे। यह संख्या पिछले 260 दिनों में न्यूनतम रही।

टीकाकरण का आंकड़ा 295 दिनों में 108 करोड़ के पार

इस बीच टीकाकरण अभियान के 295वें दिन शनिवार को देशभर में शनिवार को 28.40 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी गई। इसके साथ ही अब तक एक 108.21 करोड़ लोग टीके का लाभ ले चुके हैं। दूसरी तरफ छह नवंबर तक कल 61.48 करोड़ लोगों के कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 6 नवंबर, 2021 के कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 10,853

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 12,432

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 526 (इनमें केरल का 417 बैकलॉग भी शामिल)

अब तक कुल संक्रमित : 3,43,55,536

अब तक कुल स्वस्थ : 3,37,49,900

रिकवरी दर : 98.24%

अब तक कुल मौतें : 4,60,791

मृत्यु दर : 1.34%

इलाजरत मरीज : 1,44,845 (दैनिक गिरावट 2,105)        

सक्रियता दर : 0.42%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 28,40,174 

295 दिनों में कुल टीकाकरण  : 1,08,21,66,365

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 9,19,996

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 61,48,85,747.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code