1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस को लेकर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को किया तलब
राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस को लेकर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को किया तलब

राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस को लेकर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को किया तलब

0
Social Share

नई दिल्ली, 5 मार्च। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने 10 मार्च को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी के खिलाफ उनके विशेषाधिकार हनन नोटिस पर सुनवाई के लिए बुलाया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, निशिकांत दुबे को 10 मार्च को भाजपा सांसद सुशील सिंह की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होना है।

लोकसभा सचिवालय ने गत 10 फरवरी को लिखे एक पत्र में लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ‘भ्रामक, अपमानजनक, असंसदीय और भड़काऊ बयान’ देने के लिए भाजपा सांसदों – निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर राहुल गांधी से जवाब मांगा था।

राहुल गांधी ने गत 15 फरवरी को अपना जवाब भेजा था। बजट सत्र के पहले भाग में राहुल गांधी के भाषण के बाद दुबे और जोशी ने उनके खिलाफ नोटिस दी थी। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग-अडानी मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की थी।

राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए देश के प्रमुख कारोबारी गौतम अडानी के कारोबारी भाग्य और निजी संपत्ति में भारी वृद्धि को 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने से जोड़ा था।

वायनाड से कांग्रेस सांसद ने अडानी विवाद को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सदन में कहा था कि 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे, पता नहीं जादू हुआ और यह दूसरे नंबर पर आ गए। लोगों ने पूछा आखिर यह सफलता कैसे हुई और इनका भारत के पीएम के साथ क्या रिश्ता है?

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code