1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 60 हजार से कम नए संक्रमित, डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 60 हजार से कम नए संक्रमित, डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ

भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 60 हजार से कम नए संक्रमित, डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ

0
Social Share

नई दिल्ली, 11 फरवरी। भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की रफ्तार लगातार कम हो रही है। इस क्रम में गुरुवार को 60 हजार से भी कम 58,077 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई तो डेढ़ लाख से भी ज्यादा 1,50,407 मरीज स्वस्थ हुए। इस दौरान 504 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि इसमें केरल का 153 बैकलॉग जोड़ने के बाद 10 फरवरी की तिथि में कुल 657 मौतें दर्शाई गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को अपनी नई बुलेटिन में यह जानकारी दी।

अब तक 4.25 करोड़ से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में दो वर्ष शुरू हुई कोरोना महामारी के बाद से अब तक 4.25 करोड़ से ज्यादा 4,25,36,137 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि इस दौरान स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 4.13 करोड़ से अधिक कुल 4,13,31,158 हो गया है। इस दौरान रिकवरी रेट भी 97 प्रतिशत से ऊपर 97.17 फीसदी हो गया है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी गिरकर 3.89 फीसदी रह गया है। हालांकि 1.19 फीसदी की दर से अब तक 5,07,177 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

 

 

देश में 7 लाख से कम कोविड मरीज इलाजरत

मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो सक्रियता दर घटकर 1.64 फीसदी रह गई है। इस क्रम में बीते 24 घंटे के दौरान 92,987 एक्टिव केस घटे। इसके साथ ही गुरुवार की रात तक देश में कोविड के इलाजरत मरीजों की संख्या सात लाख से कम 6,97,802 रह गई थी। इसी क्रम में अब केरल इकलौता राज्य बचा है, जहां एक लाख से ज्यादा कुल 2,33,747 एक्टिव केस बचे हैं।

390 दिनों में 171.79 करोड़ लोगों का टीकाकरण

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत 390 दिनों में वैक्सिनेशन का आंकड़ा 171.79 करोड़ के पार 1,71,79,51,432 तक जा पहुंचा है। इसमें बीते 24 घंटे के दौरान 48,18,867 लोगों का टीकाकरण शामिल है। वहीं गुरुवार को 14,91,678 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही 10 फरवरी तक 74.78 करोड़ लोग कोरोना जांच करा चुके हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code