hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑस्ट्रेलियाई ओपन : लक्ष्य, प्रणय व किदाम्बी सहित 5 भारतीय शटलर पुरुष एकल के पूर्व क्वार्टर फाइनल में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ऑस्ट्रेलियाई ओपन : लक्ष्य, प्रणय व किदाम्बी सहित 5 भारतीय शटलर पुरुष एकल के पूर्व क्वार्टर फाइनल में
खेलहिन्दी

ऑस्ट्रेलियाई ओपन : लक्ष्य, प्रणय व किदाम्बी सहित 5 भारतीय शटलर पुरुष एकल के पूर्व क्वार्टर फाइनल में

Revoi Editor
Last updated: November 20, 2025 2:07 am
Revoi Editor
Published: November 19, 2025
Share
SHARE

सिडनी, 19 नवम्बर। लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय व किदाम्बी श्रीकांत सहित पांच भारतीय शटलरों ने बुधवार को यहां 475,000 डॉलर ईनामी आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए पुरुष एकल के पूर्व क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इन तीन दिग्गजों के अलावा आयुष शेट्टी और थारुण मन्नेपल्ली भी पहली बाधा पार करने में सफल रहे।

लक्ष्य सेन सीधे गेमों की जीत से आगे बढ़े

पिछले हफ्ते जापान ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचे विश्व नंबर 14 लक्ष्य ने सिडनी ओलम्पिक पार्क के कोर्ट नंबर चार पर चीनी ताइपे के सु ली यांग को 21-17, 21-13 से हराया। विश्व चैम्पियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य का अगला मुकाबला ची यू जेन से होगा।

पहला गेम गंवाने के बाद प्रणय की संघर्षपूर्ण वापसी

इस प्रतियोगिता में 2023 के उप विजेता प्रणय ने खराब शुरुआत से उबरते हुए दुनिया के 85वें नंबर के खिलाड़ी योहानेस सौत मार्सेलिनो को 57 मिनट में 6-21, 21-12, 21-17 से शिकस्त दी। विश्व नंबर 35 प्रणय अब इंडोनेशिया के आठवें वरीय अल्वी फरहान से भिड़ेंगे।

ली चिया के खिलाफ तीन गेमों के संघर्ष में जीते श्रीकांत

विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता अनुभवी किदाम्बी श्रीकांत को भी 64 मिनट तक संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने चीनी ताइपे के ली चिया हाओ को 21-19, 19-21, 21-15 से हराकर पूर्व क्वार्टर फाइनल में जगह सुरक्षित की। इस वर्ष की शुरुआत में मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहे 41वीं रैंकिंग के श्रीकांत का अगला मुकाबला जापान के शोगो ओगावा से होगा।

आयुष शेट्टी की अब सीडेड नाराओका से टक्कर होगी

वहीं विश्व रैंकिंग में 32वें नंबर पर काबिज और इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिकी ओपन में अपना पहला सुपर 300 खिताब जीतने वाले आयुष शेट्टी ने कनाडा के सैम युआन को 33 मिनट में 21-11, 21-15 से पराजित किया। कर्नाटक के इस 20 वर्षीय खिलाड़ी का सामना दूसरे दौर में जापान के चौथे वरीय कोडाई नाराओका से होगा।

मकाऊ ओपन के सेमीफाइनलिस्ट थारुण मन्नेपल्ली ने भी डेनमार्क के मैग्नस योहानसन को 66 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 17-21, 21-19 से हराया। राष्ट्रीय खेल 2023 के स्वर्ण पदक विजेता विश्व नंबर 42 मन्नेपल्ली का अगला मुकाबला चीनी ताइपे के पांचवें वरीय लिन चुन-यी से होगा।

किरण जॉर्ज कड़े संघर्ष में निशिमोतो से हारे

इस बीच किरण जॉर्ज को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद जापान के छठी वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो से 21-11, 22-24, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। निशिमोतो ने पिछले सप्ताह जापान मास्टर्स के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन को हराया था। उधर मिश्रित युगल में मोहित जगलान व लक्षिता जगलान की भारतीय जोड़ी को भी कनाडा के नाइल याकुरा व क्रिस्टल लाई ने 12-21, 16-21 से हराकर बाहर कर दिया।

 

You Might Also Like

पीएम मोदी व वित्त मंत्री अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के जमाकर्ताओं से करेंगे संवाद
दिल्ली : भाजपा ने केजरीवाल का उड़ाया मजाक, पोस्टर के जरिए ‘चुनावी हिन्दू’ होने का लगाया आरोप
वाराणसी में प्रियंका गांधी की ललकार – खुद को गंगा पुत्र कहने वाले पीएम ने किसानों का किया अपमान
जम्मू- कश्मीर : पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती नजरबंद की गई
हार्दिक का भगवा अवतार! खुद को रामभक्त बताने के बाद अब व्हाट्सऐप बायो से कांग्रेस गायब
TAGGED:5 Indians in men's singles pre-quarterfinals5 Indians in pre-quarterfinalsaustralian openAyush ShettyBadmintonHS PrannoyLakshya Senmen's singles
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 7, 2023
बजट पर बोले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी – ‘जेबकटुआ बन गई है यह सरकार, जेब से 1000 लेकर हमें 200 देती है’
विदिशा में हादसा : 30 फीट गहरे कुएं में गिरे 40 लोग, 4 की मौत, 25 बचाए गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
केरल हाई कोर्ट का फैसला – कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र से नहीं हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर
UGC विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- ‘किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?