नागोया, तीन अक्टूबर। एक दिन पहले ही महिला रिकर्व टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय तिकड़ी का हिस्सा रहीं प्रथम प्रवेशी कुमकुम मोहाद अनिल ने यहां 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) में शनिवार को भी जलवा बिखेरा और दबाव में संयम के साथ खेलते हुए कोरियाई ओ येजिन को शूटआउट में हराकर व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में भी ऐतिहासिक स्वर्ण पर अपना नाम लिखा लिया। वहीं नीरज चौहान ने हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को से हराकर पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।
HISTORIC GOLD FOR BHARAT! 🇮🇳🥇
Heartiest congratulations to Kumkum Anil Mohod on winning the Gold Medal in the Recurve Women’s Individual event at the Asian Games 2026.
In the final, Kumkum defeated Yejin Oh of Korea 6–5, prevailing 10–8 in the shoot-off.
Set Scores: 27–29,… pic.twitter.com/OrqvBBUQkA
— SAI Media (@Media_SAI) October 3, 2026
व्यक्तिगत रिकर्व में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनीं कुमकुम
ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपरपज स्क्वायर में तीरंदाजी स्पर्धा के अंतिम दिन अर्जित इस स्वर्णिम सफलता के साथ ही 17 वर्षीय कुमकुम एशियाई खेलों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बन गईं। पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में इसके पूर्व तरुणदीप राय ने 2010 ग्वांग्झू खेलों में रजत पदक जीता था।
A HISTORIC FIRST FOR INDIAN ARCHERY! 🎯🥇🇮🇳
Congratulations to Kumkum Anil Mohod on winning India's first-ever GOLD in the Recurve Women’s Individual event at #AsianGames2026!
This phenomenal triumph also secures a direct ticket to the LA 2028 Olympics. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/TVzt8TKeOU
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 3, 2026
शूटआउट तक खिंचे फाइनल में कोरियाई धनुर्धर को शिकस्त दी
कुमकुम ने फाइनल में स्कोर 5-5 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में 10 स्कोर किया जबकि येजिन आठ ही स्कोर कर सकीं। जीत के बाद जब तिरंगा लहराया और राष्ट्रगान बजा तो कुमकुम की आंखों में आंसू छलक गए।
तीरंदाजी में 5 स्वर्ण सहित नौ पदकों के साथ भारतीय अभियान समाप्त
कुल मिलाकर देखें तो भारत ने पांच स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य सहित नौ पदकों के साथ तीरंदाजी में अपने अभियान का समापन किया। उल्लेखनीय है कि कंपाउंड तीरंदाजी की तीनों टीम स्पर्धाओं (पुरुष, महिला व मिश्रित) के स्वर्ण भारत के हाथ लगे थे। वहीं कुमकुम के हिस्से भी अब दो स्वर्ण आ गए। उन्होंने शुक्रवार को महिला रिकर्व टीम का स्वर्ण अंकिता भकत व कीर्ति शर्मा के साथ जीता था। फिर धीरज बोम्मदेवरा के साथ मिलकर मिश्रित जोड़ी का रजत जीता था। इस प्रकार कुल दो स्वर्ण सहित तीन पदकों के साथ उन्होंने एशियाई खेलों में अपने स्वर्णिम सफर का समापन किया।
🏹 BEYOND THE GOLD WITH KUMKUM MOHOD! 🇮🇳🥇
Moments after becoming the first Indian woman to win an Asian Games Gold in the Recurve Individual event, Kumkum Mohod (TAGG Athlete) reflects on the emotions, the experience and the feeling of standing on top of the podium.
From the… pic.twitter.com/LxkiCgwC2z
— SAI Media (@Media_SAI) October 3, 2026
कुमकुम ने ओलम्पिक कोटा भी हासिल किया
कुमकुम न इससे पहले विश्व चैम्पियन कांग चाएयंग को क्वार्टर फाइनल में 6-4 से हराया और फिर सेमीफाइनल में चीन की जिंगयी झू को 28-27, 30-30, 29-29, 29-28 से हराकर फाइनल में पहुंचने के साथ ही लॉस एंजेलिस ओलम्पिक 2028 के दो कोटा स्थानों में से एक हासिल कर लिया।
यह कोटा देश को मिलता है, लेकिन भारत को अभी टीम कोटा हासिल करना है। ओलम्पिक चयन ट्रायल खेलों से छह महीने पहले होते हैं, जिसमें लॉस एंजेलिस ओलम्पिक 2028 की भारतीय टीम चुनी जायेगी । कुमकुम को ट्रायल में शीर्ष तीन में रहना होगा।
नीरज ने पुरुष वर्ग में हमवतन धीरज को हरा कांसा जीता
कुमकुम की स्वर्णिम कामयाबी के बाद नीरज चौहान ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। नीरज ने कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में धीरज को 29-26, 27-28, 28-29, 30-28, 29-28 से हराया। इस तरह से वह तरुणदीप राय के बाद एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए।
Congratulations to Neeraj Chauhan on winning the Bronze Medal in the Recurve Men’s Individual event at the Asian Games 2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/1tvpGp0qna
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 3, 2026
तरुणदीप के बाद व्यक्तिगत रिकर्व पदक जीतने वाले दूसरे धनुर्धर बने नीरज
इससे पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त धीरज सेमीफाइनल में पेरिस ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता ली वू सेओक से 3-7 से हार गए जबकि अंतिम चार के मैच में उन्हें जापानी तीरंदाज जुन्या नाकानिशी से 1-7 से हार का सामना करना पड़ा। धीरज ने क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान के अमीरखोन सादिकोव को 6-2 (29-27, 29-27, 28-28, 28-28) से, जबकि नीरज ने भूटान के लाम दोरजी को 7-1 (26-20, 27-24, 26-26, 28-27) से पराजित किया था।


