hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विधानसभा उपचुनाव : कुलदीप बिश्नोई के बेटे को टिकट, भाजपा ने की 3 उम्मीदवारों की घोषणा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > विधानसभा उपचुनाव : कुलदीप बिश्नोई के बेटे को टिकट, भाजपा ने की 3 उम्मीदवारों की घोषणा
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

विधानसभा उपचुनाव : कुलदीप बिश्नोई के बेटे को टिकट, भाजपा ने की 3 उम्मीदवारों की घोषणा

Vinayak Barot
Last updated: October 8, 2022 1:04 pm
Vinayak Barot
Published: October 8, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने देशभर की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव प्रत्याशियों की घोषणा शामिल है। गौरतलब है कि सात विधानसभा सीटों पर वोटिंग तीन नवम्बर को होने वाली है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कुलदीप बिश्नोई की मांग पूरी

भाजपा ने हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट दिया है। देखा जाए तो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कुलदीप बिश्नोई की मांग पूरी हो गई। वह बेटे भव्य को टिकट दिए जाने के लिए लगातार जद्दोजहद कर रहे थे। गत अगस्त में ही कुलदीप कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में आए थे, जिसके चलते हरियाणा की वीआईपी आदमपुर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने आदमपुर सीट पर सत्येंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। भाजपा में रह चुके सत्येंद्र सिंह पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हरियाणा के हिसार में ‘आप’ में शामिल हो गए थे।

गोला गोकर्णनाथ से दिवंगत अरविंद गिरी के पुत्र अमन को टिकट

इधर लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा ने पार्टी के दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को मैदान में उतारा है। पिछले दिनों अरविंद गिरी के निधन की वजह से ही यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर पिछले चुनाव में अरविंद गिरी को टक्‍कर देने वाले विनय तिवारी को समाजवादी पार्टी ने दोबारा मौका दिया है।

उधर तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। भाजपा ने यहां से कोमातिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

You Might Also Like

सीएम योगी का बलरामपुर दौरा : मां पाटेश्वरी के दरबार में टेका माथा, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विकास कार्यों का लिया जायजा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर सोनिया गांधी बोलीं, अधीर रंजन चौधरी ने पहले ही मांग ली माफी
सीएए को लेकर अमित शाह का विपक्ष पर वार, कहा- नागरिकता केंद्र का मुद्दा है
BGT: अनबन की खबरों पर बोले गंभीर- कोच और खिलाड़ी के बीच की बात ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिये
एमसीडी चुनाव : टिकट बंटवारे को लेकर ‘आप’ विधायक गुलाब सिंह यादव की पिटाई, भागकर बचाई जान
TAGGED:Assembly by-electionsBJPTicket to Kuldeep Bishnoi's son
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

August 11, 2026

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?