hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वायुसेना दिवस : स्वतंत्रता के बाद पहली बार बनेगी एयर फोर्स की नई शाखा, सरकार के 3400 करोड़ रुपये बचेंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > रक्षा > वायुसेना दिवस : स्वतंत्रता के बाद पहली बार बनेगी एयर फोर्स की नई शाखा, सरकार के 3400 करोड़ रुपये बचेंगे
रक्षाराष्ट्रीयहिन्दी

वायुसेना दिवस : स्वतंत्रता के बाद पहली बार बनेगी एयर फोर्स की नई शाखा, सरकार के 3400 करोड़ रुपये बचेंगे

Vinayak Barot
Last updated: October 8, 2022 1:25 pm
Vinayak Barot
Published: October 8, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। भारतीय वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर चंडीगढ़ स्थित वायुसेना स्टेशन में शनिवार को पूर्वाह्न औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद एक मार्च-पास्ट किया गया।

एअर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के लिए हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को मंजूरी दी है। आजादी के बाद वायुसेना में पहली बार नई अभियानगत शाखा बनाई जा रही है।

https://t.co/uyUMlFyMzj

— Indian Air Force (@IAF_MCC) October 8, 2022

एअर चीफ मार्शल ने दावा किया कि इस शाखा के बनने से सरकार को उड़ान प्रशिक्षण के खर्च में कटौती कर 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में पश्चिमी वायु कमान के एअर-ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एअर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरन सहित कई अन्य वरिष्ठ वायुसेना अधिकारी मौजूद थे।

‘युवाओं को राष्ट्र सेवा में लगाने का मौका अग्निपथ‘

वायुसेना प्रमुख ने कहा, ‘अग्निपथ योजना के माध्यम से वायु योद्धाओं को भारतीय वायुसेना में शामिल करना हम सभी के लिए एक चुनौती है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमारे लिए भारत के युवाओं की क्षमता का दोहन करने और इसे राष्ट्र की सेवा में लगाने का अवसर है। हमें पहले की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से गौरवशाली विरासत मिली है। इसे यहां तक लाने वाले हमारे दिग्गजों के योगदान को याद रखना होगा। अब इसे शताब्दी दशक में लाने की जिम्मेदारी हम पर है।’

सुखना झील परिसर में वायुसेना दिवस का फ्लाई-पास्ट

वायुसेना प्रमुख जब आयोजन स्थल पर पहुंचे तो विंग कमांडर विशाल जैन के नेतृत्व में तीन एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टरों ने फ्लाई-पास्ट करते हुए भारतीय ध्वज फहराया। सुखना झील परिसर में वायुसेना दिवस के फ्लाई-पास्ट में लगभग 80 सैन्य विमानों और हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया।

यह पहली बार है, जब भारतीय वायुसेना दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के बाहर अपनी वार्षिक वायुसेना दिवस परेड और फ्लाई-पास्ट का आयोजन कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्लाई-पास्ट में शामिल हुए।

You Might Also Like

लिंडा याकारिनो होंगी ट्विटर की नई सीईओ, एलन मस्क मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी
रोहित शर्मा ने भविष्य को लेकर अटकलों को किया खारिज, बोले – इंग्लैंड के खिलाफ मैचों व चैम्पियंस ट्रॉफी पर ध्यान
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, कहा – रूस पश्चिम के खिलाफ लड़ रहा पवित्र युद्ध
महाराष्ट्र : पुणे में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या पर बवाल, मुंबई-बेंगलुरु हाईवे 4 घंटे जाम
थम नहीं रही पेट्रोल डीजल में लगी आग, आज फिर 35-35 पैसे की हुई वृद्धि
TAGGED:Air Chief Marshal VR Choudharyair force dayChief of the Air StaffNew branch of Air Force
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का राष्ट्र के नाम संदेश : सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराया

Revoi Editor
Revoi Editor
January 1, 2026
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की गिरावट थमी, सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के ऊपर बंद
सचिन पायलट बोले – कुछ नेताओं के पाला बदलने से I.N.D.I.A. पर असर नहीं पड़ेगा
‘शुक्रिया हांगझू….आइची-नागोया में फिर मिंलेगे’ के वादे के साथ एशियाई खेलों का रंगारंग समापन
रूसी पुलिस ने युद्ध विरोधी प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?