1. Home
  2. हिंदी
  3. बॉलीवुड
  4. भोजपुरी देवी गीत ‘सर पे दुपट्टा राखेली’ पर डांस करते दिखे खेसारी लाल यादव
भोजपुरी देवी गीत ‘सर पे दुपट्टा राखेली’ पर डांस करते दिखे खेसारी लाल यादव

भोजपुरी देवी गीत ‘सर पे दुपट्टा राखेली’ पर डांस करते दिखे खेसारी लाल यादव

0
Social Share

मुंबई, 11 सितम्बर। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘सर पे दुपट्टा राखेली’ रिलीज हो चुका है। यह एक भोजपुरी देवी गीत है। इस गाने में अभिनेता देवी मां की भक्ति में डांस करते नजर आ रहे है।

खेसारी लाल यादव ने इस गाने को खुद गाया है। गाने में उनके साथ कल्यानी सिंह भी नजर आ रही हैं। प्रकाश परदेशी ने इस गाने के बोल लिखे हैं और आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है। यह गाना स्पीड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code