hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सभापति धनखड़ पर खरगे ने लगाए गंभीर आरोप – ‘हेडमास्टर की तरह डांटते हैं और धमकाते हैं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सभापति धनखड़ पर खरगे ने लगाए गंभीर आरोप – ‘हेडमास्टर की तरह डांटते हैं और धमकाते हैं’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सभापति धनखड़ पर खरगे ने लगाए गंभीर आरोप – ‘हेडमास्टर की तरह डांटते हैं और धमकाते हैं’

Revoi Editor
Last updated: December 11, 2024 10:49 pm
Revoi Editor
Published: December 11, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके आचरण ने राष्ट्र के गौरव को नुकसान पहुंचाया है और इसी वजह से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए विपक्ष को बाध्य होना पड़ा।

मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनखड़ पर हमलावर रुख अख्तियार करत हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाई जाती है। सभापति राजनीति से परे होते हैं, लेकिन वह आरएसएस की तारीफ करते हैं। सभापति को निष्पक्ष होना चाहिए। राज्यसभा के सभापति को हटाने की नोटिस व्यक्तिगत शिकायतों या राजनीतिक लड़ाई से जुड़ी नहीं है।

राज्यसभा में व्यवधान का सबसे बड़ा कारण खुद सभापति

खरगे ने कहा कि राज्यसभा अध्यक्ष स्कूल के प्रधानाध्यापक की तरह काम करते हैं, अनुभवी विपक्षी नेताओं को उपदेश देते हैं, उन्हें बोलने से रोकते हैं। राज्यसभा में व्यवधान का सबसे बड़ा कारण खुद सभापति हैं। वह सरकार के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

‘सभापति के आचरण ने देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है‘

कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘सदन में राज्यसभा सभापति के आचरण ने देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। हम राज्यसभा सभापति के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्होंने हमें उन्हें हटाने के लिए नोटिस देने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा। हम राज्यसभा के सभापति के व्यवहार और पक्षपात से तंग आ चुके हैं। इसीलिए हमने उन्हें हटाने के लिए नोटिस दी है।’

LIVE: Leaders of all INDIA parties in the Rajya Sabha address a press conference

📍Constitution Club, New Delhi

https://t.co/LbybbuIAgm

— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 11, 2024

विपक्ष का संसद में हंगामा

इस बीच उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की नोटिस को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी सांसदों में बुधवार को तकरार हुई। एनडीए नेताओं ने इस कवायद को राजनीति से प्रेरित बताया जबकि इंडी गठबंधन के सदस्यों ने राज्यसभा के सभापति पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।

मुद्दे से भटका रहा विपक्ष

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस नोटिस का उद्देश्य कांग्रेस नेतृत्व और अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के बीच कथित संबंधों के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाना है। संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने उप राष्ट्रपति के रूप में धनखड़ के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि सरकार को उनपर गर्व है।

उधर तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नदीमुल हक ने कहा कि विपक्ष के नेता से सहमत हूं, हमें राज्यसभा में अपनी बात कहने की अनुमति नहीं है।’ वहीं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सांसद तिरुचि शिवा ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा संसद में देश के लोकतंत्र पर खुला हमला किया जा रहा है।

You Might Also Like

अदाणी डिजिटल लैब्स ने एयरपोर्ट और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बड़े बदलाव किए
जम्मू-कश्मीर : कठुआ में एक मिनी बस खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, 15 घायल
NIA की 6 राज्यों में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  आतंकवादी-ड्रग तस्करों और गैंगस्टर गठजोड़ पर कसा शिकंजा
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी ने गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों को किया नमन, बोले- युगों-युगों तक प्रेरणा देगा बलिदान
TAGGED:Congress PresidentJagdeep Dhankharmallikarjun khargeRajya Sabha Chairmanscolds and threatens like a headmasterserious allegations against Dhankhar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?