1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा की मौत
लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा की मौत

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा की मौत

0
Social Share

नई दिल्ली, 15 जून। लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड रहे खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई है। खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स नामक उग्रवादी संगठन का चीफ खांडा का बर्मिंघम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

ब्लड कैंसर से पीड़ित था खांडा, बर्मिंघम के अस्पताल में मौत

ब्रिटेन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार खांडा ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और करीब 15 दिन पहले ही उसे बर्मिंघम के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। खांडा को कई दिनों तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रखा गया था, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।

यह भी जानकारी मिल रही है कि खांडा के समर्थक मांग कर रहे हैं कि मेडिकल रिपोर्ट में लिख दिया जाए कि उसकी जहर खाने से मौत हुई है। ऐसा होने पर खांडा को शहीद घोषित कर दिया जाएगा और सुरक्षा बलों पर जहर देकर मारने का आरोप लगा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि गत 19 मार्च को भारतीय उच्चायोग पर हुई हिंसा के दौरान उपद्रवी भीड़ ने भारत का झंडा भी उतार लिया था और उसकी जगह पर खालिस्तानी झंडा फहराने की कोशिश की थी। हालांकि उच्चायोग के अधिकारियों के विरोध के चलते वे इसमें असफल रहे थे। खांडा के दीप सिद्धू के भी रिश्ते थे, जिसने वारिस पंजाब दे नाम का संगठन बनाया था।

अवतार खांडा समेत चार खालिस्तानियों को एनआईए ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में हिंसा करने का आरोपित पाया था। एजेंसी का कहना था कि इन लोगों ने ही तिरंगा उतरवा दिया और हिंसा करवाई।

खांडा ने यूके में कई बार खुद को राजनीतिक शरणार्थी का दर्जा देने की मांग की थी

खांडा को रणजोध सिंह के नाम से भी जाना जाता था। उसने कई बार यूके में खुद को राजनीतिक शरणार्थी का दर्जा दिलाने की मांग की थी। उसके पिता भी खालिस्तानी आतंकी थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने 1991 में मार गिराया था। यही नहीं खांडा की मां के भी ताल्लुक एक अन्य खालिस्तानी आतंकी गुरजंत सिंह बुधसिंहवाला से थे। गुजरंत के तो पाकिस्तान में भी गहरे लिंक थे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code