केजरीवाल ने अलीपुर अग्निकांड के मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

नई दिल्ली, 16 फरवरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां अलीपुर की एक पेंट फैक्टरी में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की शुक्रवार को घोषणा की। इस अग्निकांड में 11 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम को लगी आग के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा भी किया।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ”मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है। हम मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। दो लोग मामूली रूप से झुलसे हैं और उन्हें 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा जो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, उन्हें दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि आग की वजह से आस-पास की जिन दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें भी सरकार की नीति के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आरोप लग रहे हैं कि दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने में विलंब हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular