hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक ने रिकॉर्ड पांचवीं बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, फाइनल में विदर्भ 36 रनों से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > कर्नाटक ने रिकॉर्ड पांचवीं बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, फाइनल में विदर्भ 36 रनों से परास्त
खेलहिन्दी

कर्नाटक ने रिकॉर्ड पांचवीं बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, फाइनल में विदर्भ 36 रनों से परास्त

Revoi Editor
Last updated: January 19, 2025 2:32 am
Revoi Editor
Published: January 19, 2025
Share
SHARE

वड़ोदरा, 18 जनवरी। मयंक अग्रवाल की अगुआई में शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक ने अंततः पांच वर्षों का खिताबी सूखा खत्म किया और शनिवार को यहां बड़े स्कोर वाले खिताबी मुकाबले में विदर्भ को 36 रनों से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली।

कोटाम्बी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य कर्नाटक ने 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 348 रनों का गगनचुम्बी स्कोर खड़ा किया। जवाब में विदर्भ की टीम 48.2 ओवर में 312 रनों तक पहुंच सकी और फाइनल के पहले ही प्रवेश में चैम्पियन बनने से चूक गई।

𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦 🏆

Congratulations & a round of applause for the Vijay Hazare Trophy 2024-25 Champions – Karnataka 👏 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/ZZjfWXaajB#VijayHazareTrophy | #Final | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/p6TXO12AiO

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 18, 2025

स्मरण का शतक, श्रीजीत व मनोहर संग कीं शतकीय भागीदारियां

हालांकि कर्नाटक की टीम 67 रनों पर ओपनर मयंक (32 रन, 38 गेंद, पांच चौके) सहित तीन बड़े विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में थी। लेकिन सलामी बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण ने न सिर्फ शतक (101 रन, 92 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) ठोका वरन उन्हें कृष्णन श्रीजीत (78 रन, 74 गेंद, एक छक्का, नौ चौके) का साथ मिला और दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 160 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर दी।

रविचंद्रन ने उसके बाद अभिनव मनोहर (79 रन, 42 रन, चार छक्के, 10 चौके) के साथ पांचवें विकेट पर भी 107 रनों की एक और बड़ी भागीदारी कर दी। विदर्भ के लिए दर्शन नालकंडे और नचिकेत भुते ने दो-दो विकेट लिए।

विदर्भ के ओपनर ध्रुव शौरी का शतकीय प्रयास नाकाम

कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे विदर्भ के लिए ओपनर ध्रुव शौरी ने बेशक धैर्यपूर्ण शतकीय पारी (110 रन, 111 गेंद, दो छक्के, आठ चौके) खेली। लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। 32 रनों के स्कोर पर यश राठौड़ (22 रन) लौटे तो पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त बल्लेबाजी करने वाले कप्तान करुण नायर (27 रन) का भी बल्ला खामोश रह गया। यश कदम (15 रन), जितेश शर्मा (34 रन) व शुभम दुबे (आठ रन) भी सस्ते में निबट गए।

स्कोर कार्ड

अंत में हर्ष दुबे ने 30 गेंदों पर 63 रनों (पांच छक्के, पांच चौके) की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन उनकी टीम लक्ष्य से 37 रन से पीछे रह गई। कर्नाटक के लिए वासुकी कौशिक, प्रसिद्ध कृष्णा व अभिलाष शेट्टी ने आपस में नौ विकेट बांटे।

नायर में टूर्नामेंट में बनाए 779 रन, अर्शदीप ने लिए 20 विकेट

कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज और विदर्भ के कप्तान करुण नायर पांच शतकों और एक अर्धशतक के साथ 779 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। भारत और पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 20 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

You Might Also Like

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा शुभम लोनकर फरार, घटना को अंजाम देने में की मदद
शराब घोटाला मामले में ED की बड़ी काररवाई, दिल्ली में 25 ठिकानों पर छापेमारी
UPPSC के माध्यम से योगी सरकार ने अनुप्रिया पटेल को दिया जवाब, कहा- आरक्षित पद कैरी फॉरवर्ड की श्रेणी में आते हैं, जो अपरिवर्तनीय है
DGCA ने टिकट रिफंड नियमों में किया संशोधन : 48 घंटे के भीतर हवाई टिकट रद करने पर नहीं लगेगा शुल्क
विंबलडन टेनिस : रोहन बोपन्ना व मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी कठिन जीत से क्वार्टर फाइनल में
TAGGED:champion for a record fifth timeCricketKarnataka championVidarbha lost in the finalvijay hazare trophy
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?