hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दक्षिण कोरियाई धरती से राजनाथ सिंह का दुश्मनों को सख्त संदेश – ‘नया भारत परमाणु धमकी नहीं सहेगा’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > दक्षिण कोरियाई धरती से राजनाथ सिंह का दुश्मनों को सख्त संदेश – ‘नया भारत परमाणु धमकी नहीं सहेगा’
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दक्षिण कोरियाई धरती से राजनाथ सिंह का दुश्मनों को सख्त संदेश – ‘नया भारत परमाणु धमकी नहीं सहेगा’

Revoi Editor
Last updated: May 21, 2026 2:33 am
Revoi Editor
Published: May 21, 2026
Share
SHARE

स्योल, 20 मई। भारत और दक्षिण कोरिया ने रक्षा साइबरस्पेस क्षेत्र और सैन्य प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने के लिए बुधवार को महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दक्षिण कोरिया के तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी स्योल पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष एह्न ग्यू-बैक के बीच यहां हुई व्यापक वार्ता के बाद ये समझौते हुए

राजनाथ व ग्यू-बैक के बीच वार्ता के दौरान दोनों देशों ने मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और नियम-आधारित हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में हाल के वर्षों में चीन की बढ़ती आक्रामकता देखी गई है।

Held an excellent meeting with my South Korean counterpart, Ahn Gyu Back in Seoul. We discussed ways to further deepen India–Republic of Korea defence, defence industry and strategic cooperation, with a shared commitment towards regional peace, stability and technological… pic.twitter.com/FTqsy3fU3d

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 20, 2026

दोनों नेताओं ने समग्र रक्षा सहयोग की समीक्षा की और सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन, समुद्री सुरक्षा, उभरती तकनीकों और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

साइबरस्पेस और सैन्य प्रशिक्षण से जुड़े समझौतों के अलावा भारत की लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) और दक्षिण कोरिया की हनव्हा कंपनी के बीच भी दो समझौते हुए।

Speaking at the Indian Community event in Seoul. https://t.co/CMnQ3Nveog

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 20, 2026

ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह का बड़ा संदेश

राजनाथ सिंह ने इसी क्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत के एक मजबूत, आत्मविश्वासी और सक्षम राष्ट्र में परिवर्तन का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा, “यह ऑपरेशन इस बात का सबूत है कि भारत किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में, हम ‘पहले प्रयोग न करने’ की नीति का दृढ़ता से पालन करते है।”

‘परमाणु धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत‘

रक्षा मंत्री ने कहा, “हालांकि, कई बार लोग हमारे संयम और शांति के प्रति प्रतिबद्धता को कमजोरी समझ लेते हैं। भारत अपनी ‘पहले प्रयोग न करने’ की नीति के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए भी, किसी भी प्रकार की परमाणु धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा। यही है नया भारत।”

वहीं रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए समझौते रक्षा नवाचार और टेक्नोलॉजी साझेदारी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। इन समझौतों से दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने और प्रौद्योगिकी सहयोग तथा क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिलने की आशा है।

You Might Also Like

“गुजरात मे नेतृत्व परिवर्तन के मायने”
फिर से झूम उठा शेयर बाजार: 1750 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 539 अंक के पार
बंगलादेश में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत
ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की याचिका
ओमिक्रॉन का खतरा : विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश एक दिसंबर से प्रभावी
TAGGED:new indiaRajnath Singh’s Stern MessageStern Message to AdversariesWill Not Tolerate Nuclear Threats
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?