hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: IMC 2025 में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया – सेमीकंडक्टर भारत का नया ‘चरखा’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > IMC 2025 में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया – सेमीकंडक्टर भारत का नया ‘चरखा’
राष्ट्रीयकारोबारराजनीतिव्यापारहिन्दी

IMC 2025 में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया – सेमीकंडक्टर भारत का नया ‘चरखा’

Revoi Editor
Last updated: October 8, 2025 2:17 pm
Revoi Editor
Published: October 8, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यहां इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के उद्घाटन सज्ञत्र में कहा कि सेमीकंडक्टर भविष्य में भारत के लिए उसी तरह का प्रतीक होंगे, जैसा आजादी की लड़ाई में ‘चरखा’ था। उन्होंने इसे आधुनिक युग में भारत के आत्मनिर्भर बनने की यात्रा का प्रतीक बताया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज सेमीकंडक्टर वही भावना दर्शाते हैं, जो पहले चरखा दर्शाता था – स्वदेशी और आत्मनिर्भरता। उन्होंने कहा, ‘भारत एक स्टार्टअप वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 500 कम्पनियां फंडिंग के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। देश डिजाइन इन इंडिया, सॉल्व फॉर इंडिया और स्केल फ्रॉम इंडिया की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।’

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई तकनीकी क्रांति की ओर अग्रसर

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई तकनीकी क्रांति की ओर अग्रसर है, जिसे उन्होंने ‘4D सिस्टम’ – लोकतंत्र (Democracy), जनसांख्यिकी (Demography), डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच (Digital-first approach), और डिलीवरी (Delivery) — के रूप में परिभाषित किया।

आज यशोभूमि, दिल्ली में भारत के डिजिटल और दूरसंचार क्रांति के इस ऐतिहासिक पर्व #IMC2025 में शामिल होना अत्यंत गर्व का क्षण रहा।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज एक नई डिजिटल क्रांति की दहलीज़ पर है, जहाँ तकनीक जीवन को सरल बनाने के… pic.twitter.com/sCayegzB3h

— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 8, 2025

उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना के तहत भारत में सेमीकंडक्टर उत्पादन पहले ही ₹91,000 करोड़ तक पहुँच चुका है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

भारत 6G एलायंस के माध्यम से वैश्विक पेटेंट का 10 प्रतिशत योगदान देने की योजना बना रहा

सिंधिया ने कहा, ‘भारत की महत्वाकांक्षा केवल 5G तक सीमित नहीं है बल्कि भारत 6G एलायंस के माध्यम से वैश्विक पेटेंट का 10 प्रतिशत योगदान देने की योजना बना रहा है।’ उन्होंने यह भी बताया कि भारत का टेलीकॉम और डिजिटल विकास दुनिया के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है, जिसमें 5G कनेक्टिविटी देश के 99.9% जिलों तक पहुंच चुकी है और डेटा की कीमत दुनिया में सबसे कम (मात्र 9.11 रुपए प्रति GB)  है।

भारत में आज 1.2 अरब मोबाइल ग्राहक, जो विश्व की मोबाइल आबादी का 20%

उन्होंने कहा कि आज भारत में 1.2 अरब मोबाइल ग्राहक हैं, जो विश्व की मोबाइल आबादी का 20% हैं। देश के ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता 60 मिलियन से बढ़कर 944 मिलियन इंटरनेट ग्राहकों तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत केवल तकनीक को अपना नहीं रहा बल्कि नवाचार, किफायती सेवाओं और समावेशिता के जरिए वैश्विक डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व भी कर रहा है।

You Might Also Like

भारतीय सेना के मानहानि मामले में राहुल गांधी का लखनऊ के एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर, मिली जमानत
AAP को झटका : राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसदों के भाजपा में प्रवेश को राज्यसभा सभापति ने दी मंजूरी
इजराइल-हमास के बीच जंग तेज : 400 आतंकी ढेर, 600 इजराइलियों की मौत, 2000 से अधिक घायल
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तीखा हमला, कहा- जांच वहां से शुरू हो, जहां के कर्ता धर्ता स्वयं मुख्यमंत्री हैं
यूपी चुनाव: विपक्ष दलों के लिए RLD बना जीत की कुंजी, जानें क्यों?
TAGGED:IMC 2025India's new 'charkha'jyotiraditya scindia
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

કોરોના પરોઠા પછી હવે રેસ્ટોરન્ટમાં સર્વ થાય છે ‘કોરોના કરી’ અને માસ્ક નાન

sanket
sanket
August 7, 2020
भारतीय शेयर बाजार के ‘बिग बुल’ राकेश झुनझुनवाला का निधन
इंटरव्यू में महिला एंकर के सवाल पर एक्टर ने दी गाली, गिरफ्तारी के बाद अब…
बिहार के अरवल में बड़ा हादसा, नियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से चार लोगों की मौत
कांग्रेस का भाजपा पर हमला – बेरोजगारी और परीक्षा घोटाले ने तोड़ी मध्य प्रदेश के युवाओं की कमर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?