hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : डोडा में वाहन पर पत्थर गिरा, एक महिला मौत, 5 अन्य घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : डोडा में वाहन पर पत्थर गिरा, एक महिला मौत, 5 अन्य घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : डोडा में वाहन पर पत्थर गिरा, एक महिला मौत, 5 अन्य घायल

Revoi Editor
Last updated: October 8, 2025 2:44 pm
Revoi Editor
Published: October 8, 2025
Share
SHARE

डोडा/जम्मू, 8 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तेज बारिश के बीच आज एक पहाड़ी से बड़ा पत्थर एक यात्री वाहन पर गिर गया, जिससे 32 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना डोडा-भारत मार्ग पर बसवाल गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि बचाव दल तुरंत हरकत में आ गया और छह घायल यात्रियों (सभी भारत बागला गांव के निवासी) को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल डोडा ले जाया गया।

रजिया बेगम नामक एक यात्री को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सोनिया देवी (32), जुलेखा बेगम (30), कामरान (2), गुलाम हसन (31), इमरान हुसैन (4) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना ढीली मिट्टी और हाल ही में खराब मौसम के कारण अचानक हुई। अचानक से पहाड़ दरकने लगा और तेजी से मलबा नीचे गिरा।

मूसलाधार बारिश के बीच भद्रवाह, भलेसा और सिंथन टॉप में बर्फबारी

दरअसल, डोडा जिले में मध्यम से मूसलाधार बारिश के बीच भद्रवाह, भलेसा और सिंथन टॉप जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और क्षेत्र के कई अन्य पर्यटन स्थलों और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आई।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ घंटों में डोडा और आसपास के इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। पिछले दो दिनों से डोडा जिले में लगातार बारिश हुई है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हुआ। तेज बारिश के कारण जिले में तापमान में काफी गिरावट आई है, जबकि कई इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, आपदा प्रबंधन टीमों को भी किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण ज्यादातर प्रमुख सड़कें और राजमार्ग बंद हैं। कई जगहों पर भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। कश्मीर घाटी की जीवनरेखा कहे जाने वाला यह राजमार्ग अगस्त और सितंबर में भारी बारिश और बादल फटने से हुए भारी नुकसान के बाद तीन हफ्ते तक बंद रहने के बाद एकतरफा यातायात के लिए खोल गया।

You Might Also Like

उत्तराखंड : जोशीमठ की खिसकती जमीन, खतरे में सैकड़ों लोगों की जान; 550 से ज्यादा घरों में आई दरारें
त्रिपुरा : भारतीय जनता पार्टी को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचंड सफलता, 222 में 217 सीटें जीतीं 
यूपी नगर निकाय चुनाव घोषित – दो चरणों में 4 व 11 मई को होंगे मतदान, 13 मई को आएंगे परिणाम
ओडिशा ट्रेन हादसा: कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट में डायवर्ट, देखे पूरी चेकलिस्ट
BCCI की पुरस्कार राशि का इस तरह होगा बंटवारा, द्रविड़ को रोहित व विराट से आधी रकम मिलेगी
TAGGED:5 others injuredjammu and kashmirone woman deadStone falls on vehicle in Doda
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?