hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार : अररिया में पत्रकार विमल यादव की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने घर से बाहर बुलाकर मारी गोली
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बिहार : अररिया में पत्रकार विमल यादव की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने घर से बाहर बुलाकर मारी गोली
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार : अररिया में पत्रकार विमल यादव की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

Vinayak Barot
Last updated: August 19, 2023 1:36 am
Vinayak Barot
Published: August 18, 2023
Share
SHARE

अररिया, 18 अगस्त। अररिया के रानीगंज में पत्रकार विमल यादव (36) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अपराधियों ने घर के दरवाजे पर चढ़कर मेन गेट खुलवाया। जैसे ही पत्रकार गेट पर आए, वैसे ही सीने में गोली दाग दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

सुपौल जेल में बंद रूपेश पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों का कहना है कि सुपौल जेल में बंद रूपेश ने ही हत्या की साजिश रची थी। उसने जेल से ही हत्या की सुपारी दी थी। परिजनों ने बताया कि 4 वर्ष पहले यानी अप्रैल 2019 में विमल यादव के छोटे भाई गब्बू यादव की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त गब्बू यादव बेलसरा पंचायत के सरपंच थे।

विमल अपने भाई की हत्या के केस में मुख्य गवाह थे

देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में कार्यरत विमल अपने भाई की हत्या मामले के मुख्य गवाह थे। केस का स्पीडी ट्रायल चल रहा था। विमल की मुख्य गवाही होनी थी। अचानक उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि जिसने गब्बू यादव की हत्या करवाई, उसने ही विमल की हत्या की सुपारी दी है। गवाही के बाद आरोपित को डर था कि उसे उम्रकैद की सजा न हो जाए, इसलिए बचने के लिए उसने ऐसा किया।

परिजनों का आरोप है कि विमल यादव ने खुद की सुरक्षा को बंदूक के लाइसेंस के लिए भी अप्लाई किया था। कई बार आवेदन देने पर भी बंदूक का लाइसेंस नहीं मिल पाया। परिजनों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया। एक सप्ताह पहले भी विमल ने अपने दोस्तों से कहा था कि उनकी जान को खतरा है। मामले में अररिया एसपी का कहना है कि वारदात को दो अपराधियों ने अंजाम दिया है। दोनों को चिह्नित कर लिया गया है। दोनों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

Iran-Israel War: ईरान पर इजरायल के हमलों में 865 लोगों की मौत, 3396 अन्य घायल
कफ सिरप मामले में भारी भ्रष्टाचार, बोली कांग्रेस- राज्य सरकारें गंभीर नहीं
अमित शाह का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तीखा प्रहार- ‘सदन में बोलना प्रियंका से ही सीख लें राहुल गांधी’
हांगझू एशियाई खेल : भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, पहली बार ठोके 10 गोल
Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक
TAGGED:biharJournalist murdered in ArariaVimal Yadav
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में बोले पीएम मोदी – ‘हर आतंकी संगठन को देंगे मुंहतोड़ जवाब’

Revoi Editor
Revoi Editor
November 26, 2024
भारत में कोरोना संकट : 39 दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या 50 हजार से कम, 1.17 लाख मरीज स्वस्थ
Shardiya Navratri 2023 : नवरात्रि पर जरुर करें ये 5 काम, नहीं तो अधूरी रह जाएगी पूजा
गाजा में स्कूल पर इजरायली हमले में 18 बच्चों समेत 29 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना – ‘कहां गई 56 इंच की छाती?’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?