hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक यौन उत्पीड़न केस : JDS विधायक एचडी रेवन्ना को मिली अंतरिम जमानत, आज फिर होगी सुनवाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कर्नाटक यौन उत्पीड़न केस : JDS विधायक एचडी रेवन्ना को मिली अंतरिम जमानत, आज फिर होगी सुनवाई
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक यौन उत्पीड़न केस : JDS विधायक एचडी रेवन्ना को मिली अंतरिम जमानत, आज फिर होगी सुनवाई

Revoi Editor
Last updated: May 17, 2024 3:25 am
Revoi Editor
Published: May 17, 2024
Share
SHARE

बेंगलुरु, 16 मई। एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मंत्री व जनता दल-सेक्युलर (JDS) विधायक एवं एच.डी. रेवन्ना को यौन उत्पीड़न मामले में अंतरिम जमानत दे दी। रेवन्ना और उनके बेटे व हासन के मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गत 28 अप्रैल को हासन जिले के होलेनरसीपुर टाउन पुलिस थाने में 47 वर्षीय एक घरेलू सहायिका के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि 66 वर्षीय विधायक के घर पर पिता-पुत्र ने उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया था। प्रज्वल के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों और संबंधित मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने पूर्व मंत्री को हिरासत में दिए जाने का अनुरोध किया था। रेवन्ना के अधिवक्ताओं ने मामले में अग्रिम जमानत का अनुरोध किया। हालांकि, 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत (एसीएमएम) ने मामले की सुनवाई की और रेवन्ना को शुक्रवार तक अंतरिम राहत दी।

एसआईटी ने जद (एस) के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे रेवन्ना और पौत्र प्रज्वल को जांच में शामिल होने के लिए दो नोटिस भेजी थी, लेकिन दोनों इसमें शामिल नहीं हुए। रेवन्ना ने गुरुवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसपर एसआईटी ने आपत्ति जताई थी और उनकी हिरासत या उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध किया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शुक्रवार को मामले की दोबारा सुनवाई करने का फैसला किया और तब तक रेवन्ना को राहत दे दी।

अपहरण के मामले में एचडी रेवन्ना को पहले ही जमानत मिल गई थी

इसके पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए यहां की एक विशेष अदालत ने अपहरण के एक मामले में एचडी रेवन्ना की जमानत याचिका गत सोमवार (13 मई) को मंजूर कर ली थी। इसके बाद रेवन्ना को जेल से रिहा कर दिया गया था। 66 वर्षीय रेवन्ना को एसआईटी ने एक महिला के कथित अपहरण के मामले में चार मई को गिरफ्तार किया था।

अपहरण का यह मामला प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं का यौन शोषण किए जाने के आरोपों से जुड़ा है। 33 वर्षीय प्रज्वल महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस मामले ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है और राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा – JDS के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि हासन सीट से भाजपा-जद (एस) के संयुक्त उम्मीदवार प्रज्वल कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के पहले चरण (26 अप्रैल) के मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को जर्मनी चले गए थे। उन्हें वापस लाने के लिए उनके खिलाफ ‘इंटरपोल ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी की गई है।

You Might Also Like

वाराणसी : ईवीएम बाहर ले जा रहे वाहन को सपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, हंगामे के बाद डीएम बोले – ट्रेनिंग की मशीनें थीं
ISSF विश्व कप : ईशा सिंह ने 25 मी. पिस्टल में जीता, स्वर्ण पदक जीता, मनु भाकर को शूट-ऑफ में कांस्य
टोक्यो पैरालंपिक : चक्का प्रक्षेपक विनोद को नहीं मिलेगा कांस्य पदक, तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित
बिहार : नवादा में भूमि विवाद को लेकर कई मकानों को आग लगाने के मामले में 15 लोग गिरफ्तार
बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का 83 वर्ष की आयु में निधन
TAGGED:HD RevannaJDS MLAKarnataka sexual harassment caseRevanna gets interim bail
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?