1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. जमशेदपुर : टाटा स्टील प्लांट में भयंकर ब्लास्ट के साथ भीषण आग, 3 मजदूर घायल
जमशेदपुर : टाटा स्टील प्लांट में भयंकर ब्लास्ट के साथ भीषण आग, 3 मजदूर घायल

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्लांट में भयंकर ब्लास्ट के साथ भीषण आग, 3 मजदूर घायल

0
Social Share

जमशेदपुर, 7 मई। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम स्थित टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के एक हिस्से में शनिवार की सुबह जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई। कम्पनी के कोक प्लांट के बैटरी नंबर 6 में यह हादसा हुआ, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल, आसपास के परिसर को खाली करा दिया गया है और गैस रिसाव को रोकने का प्रयास चल रहा है। हादसे में हाल तीन ठेका कर्मचारियों के जख्मी होने की खबर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मजदूरों की हालत नाजुक है। डॉक्टरों की 11 सदस्यीय टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

बाद में टाटा स्टील ने एक बयान जारी कर कहा कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे में घायल लोगों का हाल जाना। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु काररवाई कर रही है।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code