hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इजराइल का लेबनान में जबर्दस्त हमला, 500 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह ने जवाबी काररवाई में दागे 200 रॉकेट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > इजराइल का लेबनान में जबर्दस्त हमला, 500 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह ने जवाबी काररवाई में दागे 200 रॉकेट
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

इजराइल का लेबनान में जबर्दस्त हमला, 500 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह ने जवाबी काररवाई में दागे 200 रॉकेट

Revoi Editor
Last updated: September 24, 2024 12:43 pm
Revoi Editor
Published: September 24, 2024
Share
SHARE

तेल अवीव/बेरूत, 24 सितम्बर। पेजर और वॉकी-टॉकी में सीरियल विस्फोट कराने के बाद इजराइल ने अब लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह के खिलाफ अब सीधे युद्ध छेड़ दिया है। इस क्रम में इजराइली सेना ने सोमवार को लेबनान पर 1600 एयर स्ट्राइक किए। इन हमलों में लगभग 500 लोग मारे जा चुके हैं।

‘लेबनान के लोगों से कोई दुश्मनी नहीं, लेकिन हिजबुल्लाह को नहीं छोड़ेंगे‘

इस बीच इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि आप लोग सुरक्षित ठिकानों पर चले जाएं। नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘लेबनान के लोगों से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन हिजबुल्लाह को नहीं छोड़ेंगे।’ इजराइल के इन हमलों से पूरे पश्चिम एशिया में ही हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका ने अपने कुछ और सैनिकों को भेजने का एलान किया है तो वहीं ईरान ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

1600 एयरस्ट्राइक के बाद इजराइल ने रातभर किए हमले

गौरतलब है कि लेबनान में 1600 एयरस्ट्राइक कर 500 लोगों को मारने के बाद भी इजराइल का कहर थमा नहीं है। हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए इजराइल ने पूरी रात हमले बोले। इसके अलावा मंगलवार को भी सुबह से ही हमले शुरू कर दिए।

हिजबुल्लाह भी दे रहा रॉकेट से जवाब, इजराइल ने 7 दिनों की इमरजेंसी घोषित की

हालांकि इजराइली हमलों के जवाब में हिजबुल्लाह की तरफ से भी करीब 200 रॉकेट इजराइल पर दागे गए हैं। इसी के चलते इजराइल ने सात दिनों की इमरजेंसी घोषित की है और आयरन डोम को भी सक्रिय कर दिया है। दरअसल, जब हिजबुल्लाह ने रातभर रॉकेटों की बौछार शुरू की तो हाइफा, अफुला, नाजरेथ और उत्तरी इजराइल के अन्य शहरों में रॉकेट सायरन बज उठे। समूह ने कहा कि हमलों ने कई इजराइली सैन्य ठिकानों और हवाई क्षेत्रों को निशाना बनाया।

इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष से क्षेत्र में चौतरफा युद्ध की आशंका

देखा जाए तो पिछले वर्ष सात अक्टूबर को गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से चल रहे इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष ने क्षेत्र में चौतरफा युद्ध की आशंका पैदा कर दी है क्योंकि कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया है।

हजारों लोग दक्षिणी लेबनान के कस्बों और गांवों से राजधानी बेरूत की ओर भाग गए क्योंकि इजराइली सेना ने सीमा पार हिंसा के लगभग एक वर्ष में यहूदी राष्ट्र की सबसे तीव्र बमबारी में देश में 1,600 हिजबुल्लाह ठिकानों पर हमला किया।

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजराइली हमलों में दर्जनों महिलाओं और बच्चों सहित 492 लोगों की मौत हो गई और 1,645 अन्य घायल हो गए, जिससे लेबनान में 1975-1990 के गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद से प्रतिदिन सबसे अधिक मौतें हुईं।

You Might Also Like

केटीआर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले – ‘कांग्रेस नेता राजनीति को लेकर गंभीर नहीं, उन्हें NGO खोलना चाहिए’
दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी पर भाजपा ने कहा – अरविंद केजरीवाल को उनके पापों की सजा मिलनी ही थी
दिल्ली चुनाव: यूपीएससी कोचिंग शिक्षक अवध ओझा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता
यूपी चुनाव : सपा के घोषणा पत्र में भी वादों की झड़ी, 2027 तक राज्य को करेंगे 100 फीसदी साक्षर
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की बढ़ी मुश्किलें, 23 साल पुराने मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
TAGGED:500 people killedattacks on LebanonHezbollah fired 200 rocketsIsrael's massive attack in Lebanon
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?