hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 : इंदौर फिर सबसे स्वच्छ वायु वाला शहर, आगरा-सूरत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 : इंदौर फिर सबसे स्वच्छ वायु वाला शहर, आगरा-सूरत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे
राष्ट्रीयहिन्दी

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 : इंदौर फिर सबसे स्वच्छ वायु वाला शहर, आगरा-सूरत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे

Revoi Editor
Last updated: September 10, 2025 12:49 pm
Revoi Editor
Published: September 10, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 सितम्बर। राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन में ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार एवं वेटलैंड शहर सम्मान समारोह’ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देशभर के उन शहरों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वायु गुणवत्ता सुधार, पर्यावरण संरक्षण और जल-संरक्षण में बेहतरीन काम किया है।

इंदौर को दी गई 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि

इन पुरस्कारों में शहरों को उनकी जनसंख्या के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर, तीन से 10 लाख आबादी वाले शहर और तीन लाख से कम आबादी वाले शहर। 10 लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी में मध्यप्रदेश का इंदौर शहर लगातार एक बार फिर नंबर-1 रहा। इंदौर को इसके लिए 1.5 करोड़ रुपये नकद ईनाम, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया। जबलपुर दूसरे स्थान पर रहा, जिसे 200 में से 199 अंक मिले और उसे एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा और गुजरात के सूरत जिले रहे, दोनों को 200 में से 196 अंक मिले। इन दोनों शहरों को संयुक्त 50 लाख रुपये की राशि में से 25-25 लाख रुपये दिये गये।

3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में अमरावती पहले स्थान पर

वहीं तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र का अमरावती पहले स्थान पर रहा और उसे 75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी और मुरादाबाद को 50 लाख रुपये की राशि मिली जबकि राजस्थान का अलवर तीसरे स्थान पर रहा। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश का देवास पहले स्थान पर रहा और उसे 35 लाख रुपये का ईनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश का परवाणू रहा, जिसे 25 लाख रुपये मिले जबकि ओडिशा का अम्दुल शहर तीसरे स्थान पर रहा और उसे 12.5 लाख रुपये की राशि दी गई।

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले – देश में अब 91 वेटलैंड साइट्स

समारोह में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि 2014 में देश में केवल 25 वेटलैंड साइट्स थीं, जो अब बढ़कर 91 हो गई हैं। जल संरक्षण के लिए ‘अमृत सरोवर योजना’ चलाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि देश की 17 प्रतिशत आबादी को केवल 1.5 प्रतिशत मीठा पानी मिलता है, इसलिए जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनाया जाएगा ‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा’

उन्होंने यह भी घोषणा की कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा।

You Might Also Like

जर्सी प्रायोजकों का चयन 15-20 दिन में हो जाएगा: राजीव शुक्ला
चुनावी बॉण्ड के मामले पर कांग्रेस का आरोप : ‘न्यू इंडिया’ में चल रहा लुका-छिपी का खेल
आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे लालू यादव : अब भी लोटपोट करते हैं उनके कई बयान
ट्रोल होने के बाद रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर उन्होंने क्यों छुए सीएम योगी के पैर
कोविड सेंटर घोटाला : बीएमसी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज
TAGGED:Agra-Surat jointly ranked thirdcity with the cleanest airClean Air Survey 2025Indore again tops
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद-370 से आजादी के 5 साल पूरे, महबूबा ने किया नजरबंद किए जाने का दावा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 5, 2024
जम्मू-कश्मीर चुनाव : असंतोष के बाद भाजपा को बदलनी पड़ी प्रत्याशियों की पहली सूची, अब सिर्फ 16 नामों पर मुहर  
भारत में कोरोना संकट : दूसरी लहर के पीक से एक्टिव केस में अब तक 75%की कमी, दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.45%
‘आसान नहीं सावरकर होना! तुम सावरकर हो भी नहीं सकते’
UP में ईद का जश्न: मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज, ब्रजेश पाठक और मंत्री दानिश भी ईदगाह पहुंचकर दी बधाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?