hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पेरिस ओलम्पिक हॉकी में भारत की पहली हार, गत चैम्पियन बेल्जियम ने दी 2-1 से शिकस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > पेरिस ओलम्पिक हॉकी में भारत की पहली हार, गत चैम्पियन बेल्जियम ने दी 2-1 से शिकस्त
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

पेरिस ओलम्पिक हॉकी में भारत की पहली हार, गत चैम्पियन बेल्जियम ने दी 2-1 से शिकस्त

Revoi Editor
Last updated: August 1, 2024 9:45 pm
Revoi Editor
Published: August 1, 2024
Share
SHARE

पेरिस, 1 अगस्त। टोक्यो 2020 की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलम्पिक खेलों के लीग चरण में गुरुवार को पहली पराजय का सामना करना पड़ा, जब वह शुरुआती बढ़त बरकरार रखने में नाकाम रही और गत चैम्पियन बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर में किए गए दो गोलों के सहारे 2-1 से जीत हासिल कर ली।

🇮🇳 𝗗𝗲𝗳𝗲𝗮𝘁 𝗳𝗼𝗿 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮! India faced defeat against Belgium in the men's hockey event despite leading at the half-time break. Belgium eventually managed to power through India's defense in the third and fourth quarters to claim the win.

⏰ India will next take on… pic.twitter.com/pzAIlVpKWT

— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) August 1, 2024

मध्यांतर पूर्व की बढ़त बरकरार नहीं रख सका भारत

FIH विश्व रैकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज भारत ने यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेले गए पूल बी के इस मैच के दूसरे क्वार्टर में अभिषेक (18वां मिनट) के गोल से बढ़त बना ली थी। लेकिन मध्यांतर बाद 34वें मिनट में स्टॉक ब्रीओक्स बेल्जियम को बराबरी दिलाई और तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से एक मिनट पूर्व डोहमेन जॉन-जॉन अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। अंतिम क्वार्टर में कड़ी टक्कर के बावजूद भारत गोल नहीं उतार सका।

बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया व अर्जेंटीना के साथ अंतिम 8 में पहुंच चुका है भारत

फिलहाल गनीमत यह है कि भारत पहले ही क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर चुका है। इसकी वजह है कि छह टीमों के पूल में चार टीमों को नॉकआउट क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिलना है। पूल में सभी छह टीमें अपने चार-चार मैच खेल चुकी हैं और भारतीय टीम दो जीत व एक बराबरी से सात अंक लेकर बेल्जियम (12 अंक) व ऑस्ट्रेलिया (नौ अंक) के बाद तीसरे स्थान पर है। भारत से बराबरी का मुकाबला खेलने वाले अर्जेंटीना के भी सात अंक हैं। वहीं अब तक खाता खोलने में असफल आयरलैंड और न्यूजीलैंड की टीमें दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि सभी टीमों को अभी एक-एक मुकाबला खेलना है।

A tough loss for us today! We started strong in the first quarter, maintaining a solid defense and creating early chances.

Moving into the second quarter, our team continued to dominate possession and create numerous opportunities. Abhishek shone brightly, scoring our first… pic.twitter.com/Xnz8AO6LZq

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 1, 2024

भारत शुक्रवार को अंतिम लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा

विश्व नंबर चार बेल्जियम अब तक अपने चारों मैच जीतकर शीर्ष पर है। पिछले मैच में उसने विश्व नंबर तीन ऑस्ट्रेलिया को 6-2 से धोकर रख दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने आज दिन के दूसरे मैच में फिसड्डी न्यूजीलैंड को 5-0 से धोकर रख दिया जबकि विश्व नंबर सात अर्जेंटीना ने आयरलैंड को 2-1 से शिकस्त दी। शुक्रवार को भारत अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा।

टोक्यो 2020 के चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही। बेल्जियम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 8वें मिनट में दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि, भारतीय डिफेंस को भेद पाना उसके लिए इतना आसान नहीं था। भारत के लिए खेल का पहला क्वार्टर कुछ खास नहीं रहा। हालांकि इस क्वार्टर में टीम ने कोई गोल नहीं होने दिया।

हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने दूसरे क्वार्टर की शानदार शुरुआत की और 18वें मिनट में अभिषेक के गोल से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने इस क्वार्टर में अपना दबदबा कायम रखा और बेल्जियम को स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया। 23वें मिनट में बेल्जियम ने पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार बचाव करते हुए भारत की बढ़त बरकरार रखी।

मध्यांतर के बाद बेल्जियम ने दो गोल कर जीत हासिल की

फिलहाल हाफ टाइम के बाद बेल्जियम ने आक्रामक खेल दिखाया और स्टॉक ब्रीओक्स ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद बेल्जियम ने क्रेग फुल्टन की टीम के खिलाफ काउंटर अटैक किया और 43वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। इसके अगले ही मिनट डोहमेन ने टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारतयी टीम ने बराबरी करने की पूरी कोशिश की,लेकिन बेल्जियम के डिफेंस के सामने भारतीय स्ट्राइकर असफल साबित हुए।

You Might Also Like

बॉलीवुड : टाइगर श्रॉफ ने ‘हीरोपंती 2’ के सेट से शेयर किया स्टंट वीडियो, ऋतिक ने की तारीफ
Mulayam Singh Yadav : सैफई में नेताजी को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा जमावड़ा, आज होगा अंतिम संस्कार
ICC टी20 विश्व कप : वेस्टइंडीज को कमजोर लक्ष्य के बावजूद पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जूझना पड़ा
जम्मू-कश्मीर : पुंछ व राजौरी में बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 16 लोगों की मौत, कई अन्य लापता
बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी, जानें एआईबीईए के महासचिव ने क्या कहा?
TAGGED:Belgium defeated IndiaIndia's first defeat in hockeyIndian hockey team
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?