काकामिगाहारा, एक अक्टूबर। गत चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को यहां 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) के संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम क्षणों तक जूझना पड़ा और खेल समाप्ति से 45 सेकेंड पहले अभिषेक के गोल के दम पर 4-3 की जीत से हरमनप्रीत सिंह एंड कम्पनी ने फाइनल में जगह बना ली। अब तीन अक्टूबर को फाइनल में भारत का सामना मलेशिया से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में कोरिया को 2-1 से हराया।
𝗪𝗛𝗔𝗧 𝗔 𝗪𝗔𝗬 𝗧𝗢 𝗠𝗔𝗞𝗘 𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟! 🇮🇳🔥
India beat Pakistan 4-3, thanks to a last-minute goal in a nail-biting Asian Games 2026 semi-final, to book a place in the final and keep their title defence alive! 🏑⚡
The Indian Men’s Team now stand just one win away… pic.twitter.com/J8vmZzR8K1
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 1, 2026
कप्तान हरमनप्रीत ने 2 पेनाल्टी कॉर्नर भुनाए
गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (पांचवां व 13वां मिनट) ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए जबकि सुखजीत सिंह (23वां मिनट) और अभिषेक (60वां मिनट) ने फील्ड गोल दागे। पाकिस्तान के लिए कप्तान अबू बकर ने 30वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर भुनाया जबकि शाहिद हन्नान (45वां मिनट) व राणा वाहिद (49वां मिनट) ने पांच मिनट के भीतर दो गोल ठोके।
𝗔 𝗦𝗘𝗠𝗜-𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟 𝗧𝗢 𝗥𝗘𝗠𝗘𝗠𝗕𝗘𝗥! 🇮🇳🔥
A night of intensity, emotion and unforgettable moments as India battled Pakistan all the way to a 4-3 victory and secured a spot in the Asian Games 2026 final. 🏑⚡
Take a look back at the action through our match album. 📸🇮🇳… pic.twitter.com/J3Anm19FR3
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 1, 2026
3-0 की बढ़त दूसरे हाफ में गंवाई, अभिषेक ने अंतिम मिनट के गोल से दी राहत
मुकाबले में रोमांचक उतार-चढ़ाव का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि भारत ने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में तीन गोल खाकर ये बढ़त गंवा दी। एकबारगी लगा कि मैच पेनाल्टी शूटआउट में खिंचेगा, लेकिन आखिरी सीटी बजने से कुछ सेकेंड पहले अभिषेक ने पाकिस्तानी गोलकीपर अली रजा और डिफेंडर सूफियान को चकमा देकर विजयी गोल दागा और भारतीय खेमे को राहत प्रदान की।
𝗜𝗧’𝗦 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔 𝗩𝗦 𝗠𝗔𝗟𝗔𝗬𝗦𝗜𝗔 𝗙𝗢𝗥 𝗚𝗢𝗟𝗗! 🇮🇳🏆
The defending champions will face Malaysia in the Asian Games 2026 final on October 3, with the Indian Men’s Hockey Team eyeing consecutive Asian Games gold medals for the first time! 🏑💪
⏰ 3:30 PM IST
Watch the… pic.twitter.com/EYvWUgcDz0
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 1, 2026
28 वर्षों बाद देश की दोनों टीमें फाइनल में दिखेंगी
एशियाई खेलों की हॉकी स्पर्धा के मौजूदा संस्करण में भारतीय प्रदर्शन का दिलचस्प पहलू यह है कि 28 वर्षों बाद देश की दोनों टीमें फाइनल में दिखेंगी। दरअसल, बैंकॉक 1998 में धनराज पिल्लै की अगुआई वाली पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर 32 वर्षों का लंबा इंतजार खत्म करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था जबकि महिला टीम को दक्षिण कोरिया के हाथों 1-2 से हार के चलते रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
𝗧𝗪𝗢 𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗜𝗖 𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟𝗦! 🇮🇳🔥
It last happened in 1998 Bangkok Asian Games that both the Indian men’s & women’s teams were in the finals.
It’s now a chance for the women to end a 44-year wait for gold and for the men to win successive Asian Games gold for the… pic.twitter.com/rMedexISsA
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 1, 2026
महिला टीम शुक्रवार को चीन को देगी खिताबी चुनौती
महिला वर्ग में कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची सलीमा टेटे एंड कम्पनी शुक्रवार को मौजूदा चैम्पियन चीन को खिताबी चुनौती देगी, जिसने हांगझू 2023 में उसे सेमीफाइनल में 4-0 से हराया था। जापान व कोरिया के बीच कांस्य पदक की लड़ाई होगी।
44 वर्षों बाद दूसरे स्वर्ण पदक पर निगाहें
खैर, पिछले माह नीदरलैंड्स व बेल्जियम में संपन्न FIH विश्व कप में ऐतिहासिक पांचवें स्थान पर रही भारतीय टीम एशियाई खेलों में 44 वर्ष बाद स्वर्ण पदक जीतने से एक जीत दूर है। एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिर्फ एक बार दिल्ली में 1982 में स्वर्ण पदक जीता था, जब पहली बार महिला हॉकी को इन खेलों में शामिल किया गया। पिछली बार भारत ने कांस्य जीता और 2018 में रजत पदक जीता था।


