hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत खाड़ी क्षेत्र में संवाद एवं कूटनीति से शांति बहाली चाहता है : राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत खाड़ी क्षेत्र में संवाद एवं कूटनीति से शांति बहाली चाहता है : राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत खाड़ी क्षेत्र में संवाद एवं कूटनीति से शांति बहाली चाहता है : राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Revoi Editor
Last updated: March 24, 2026 5:00 pm
Revoi Editor
Published: March 24, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 मार्च। राज्यसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि खाड़ी के देशों में बसे भारतीयों की सुरक्षा और आजीविका सरकार के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है तथा भारत संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति बहाली चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर राज्यसभा में वक्तव्य देते हुए कहा कि तीन सप्ताह से अधिक समय हो चुका है तथा इस युद्ध ने विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत के लिए भी यह स्थिति चिंताजनक है। ”इस युद्ध से हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। इससे पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरक जैसे जरूरी सामान की नियमित आपूर्ति प्रभावित हो रही है।” मोदी ने कहा कि उन्होंने युद्ध की शुरुआत के बाद से पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो दौर में फोन पर बात की है। ”हम खाड़ी के सभी देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं।”

उन्होंने कहा, ”हमारा लक्ष्य संवाद और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति की बहाली का है। हमने संघर्ष को कम करने और होर्मुज मार्ग को खोलने के बारे में भी बातचीत की है।” मोदी ने कहा कि खाड़ी के देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका जीवन एवं आजीविका भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता का कारण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में दुनिया के कई जहाज फंसे हुए हैं। उनमें भारतीय चालक दल की संख्या भी बहुत अधिक है तथा यह भी भारत की एक बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी विकट परिस्थिति में आवश्यक है कि भारत की संसद के इस उच्च सदन से शांति एवं संवाद की एकजुट आवाज पूरे विश्व में जाए।

You Might Also Like

मिशन 2022 : आज से तीन दिन तक उप्र की यात्रा पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी
चीन में बेकाबू हुआ कोरोना, श्मशान घाटों पर लाशों की लंबी कतार, जानें क्या बोले एक्सपर्ट
Uttarakhand Rain Alert: किन्नौर में भूस्खलन से NH-5 बंद, बद्रीनाथ हाईवे समेत कई सड़कें प्रभावित
नव वर्ष 2023 का स्वागत : न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजियों के बीच मना शानदार जश्न
सीएम योगी ने गोरखपुर में भक्तों संग मनाई होली, देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा रंगोत्सव
TAGGED:pm modirajya sabhaWest Asia crisisworrying
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

NEP 2020: PM Modi addresses conclave on education reforms

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 7, 2020
संजय राउत ने जताई अखंड भारत की इच्छा, बोले – गोडसे ने जिन्ना को मारा होता तो रुक सकता था देश का विभाजन
भरत तिवारी के घर जाएंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, एनकाउंटर पर बोले- ‘पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए न्याय’
કર્ણાટક: વિજયનગરથી કોંગ્રેસના ધારાસભ્ય આનંદસિંહે આપ્યું રાજીનામું
ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर बनी सहमति, बंधकों की रिहाई करेगा हमास, फिलिस्तीन से इजराइली सेना की चरणबद्ध वापसी होगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?