hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: थॉमस कप : इंडोनेशिया के हाथों 1-4 से हारा भारत, गत चैम्पियन ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर पिछड़े
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > थॉमस कप : इंडोनेशिया के हाथों 1-4 से हारा भारत, गत चैम्पियन ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर पिछड़े
खेलहिन्दी

थॉमस कप : इंडोनेशिया के हाथों 1-4 से हारा भारत, गत चैम्पियन ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर पिछड़े

Revoi Editor
Last updated: May 2, 2024 1:53 am
Revoi Editor
Published: May 2, 2024
Share
SHARE

चेंगदू (चीन), 1 मई। गत चैम्पियन भारत को यहां थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में इंडोनेशिया की मजबूत टीम के खिलाफ 1-4 से पराजय झेलनी पड़ी। इस हार के चलते भारत चार टीमों के ग्रुप सी में इंडोनेशिया के पीछे दूसरे स्थान पर रहा।

हालांकि भारत और इंडोनेशिया, दोनों पहले ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन इंडोनेशिया ग्रुप सी के विजेता के रूप में नॉकआउट में जाएगा। उल्लेखनीय है कि थॉमस कप 2022 के फाइनल भारत ने इंडोनेशिया को ही 3-0 से हराकर खिताब जीता था।

एचएस प्रणय दिला सके भारतीयों को इकलौती जीत

हाइ-टेक जोन स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम के कोर्ट नंबर एक पर भारत के नंबर एक खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शुरुआती रबर का पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए एंथनी गिंटिंग को 13-21, 21-12, 21-12 से हराकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। लेकिन यह भारत की अंतिम सफलता बन कर रह गई क्योंकि अगले चारों रबर में उसके खिलाड़ियों को पराजय का सामना करना पड़ा।

Never say never 🫡

🎥: Kiran George/Instagram#ThomasUberCupFinals#ThomasCup#TeamIndia#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/lEjwqPyaif

— BAI Media (@BAI_Media) May 1, 2024

पहले पुरुष युगल रबर में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी मुहम्मद शोहिबुल फिकरी व बागस मौलाना से हार गई। इसी जोड़ी ने पिछली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भारतीय जोड़ी को हराया था। इंडोनेशियाई युगल ने सात्विक व चिराग को 22-24, 24-22, 21-19 से हराने के साथ इंडोनेशिया को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

लक्ष्य सेन इसके बाद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पुरुष एकल विजेता जोनाथन क्रिस्टी के हाथों 18-21, 21-16, 17-21 से हार गए। 22 वर्षीय लक्ष्य ने नेट पर अपने प्रभावशाली खेल से दूसरा गेम जीतकर उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में क्रिस्टी ने बाजी मार ली।

चौथे रबर में भारत के ध्रुव कपिला व साई प्रतीक को लियो रोली कार्नांडो व डेनियल मार्थिन ने सीधे गेम में 22-20, 21-11 से हराकर इंडोनेशिया को 3-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। औपचरिकता वश खेले गए अंतिम एकल रबर में किदांबी श्रीकांत भी चिको ऑरा ड्वी वार्डोयो से हार गए। श्रीकांत ने पहला गेम 21-19 से जीता, लेकिन दूसरा और तीसरा गेम क्रमशः 22-24, 14-21 से हार गए।

All the best for quarterfinals girls 👊#ThomasUberCupFinals#UberCup#TeamIndia#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/My4v3iCxsF

— BAI Media (@BAI_Media) May 1, 2024

भारतीय पुरुषों की अब चीन से टक्कर होगी, महिलाएं जापान से भिड़ेंगी

भारतीय पुरुष टीम अब गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए के विजेता चीन से भिड़ेगी जबकि इंडोनेशिया का सामना शुक्रवार को ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे कोरिया से होगा। उधर उबेर कप के ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहीं भारतीय महिलाओं की गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में ग्रुप सी विजेता जापान से टक्कर होगी।

You Might Also Like

सीएम योगी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने का दिए निर्देश
विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखने पर विवाद, दिल्ली में 26 विपक्षी दलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कहा- मैं साध्वी हूं और साध्वी ही रहूंगी
प्रो कबड्डी लीग : यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्‍स सेमीफाइनल में, एलिमिनेटर में हारे पुनेरी पल्टन और गुजरात जाएंट्स
अजित पवार के साथ बार-बार मुलाकात से शरद पवार की छवि हो रही खराब : शिवसेना (यूबीटी)
TAGGED:BadmintonIndia fell behind in second place in Group CIndia lost 1-4 to IndonesiaThomas Cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?