hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है भारत, डोनाल्ड ट्रंप बोले- जवाबी शुल्क दो अप्रैल से होंगे लागू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है भारत, डोनाल्ड ट्रंप बोले- जवाबी शुल्क दो अप्रैल से होंगे लागू
हिन्दीअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है भारत, डोनाल्ड ट्रंप बोले- जवाबी शुल्क दो अप्रैल से होंगे लागू

Revoi Editor
Last updated: March 7, 2025 12:48 pm
Revoi Editor
Published: March 7, 2025
Share
SHARE

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 7 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत बहुत अधिक शुल्क वसूलने वाला देश है। ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले देशों पर जवाबी शुल्क दो अप्रैल से लागू होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात दो अप्रैल को होगी जब जवाबी शुल्क लागू होंगे, फिर चाहे वह भारत हो या चीन या कोई भी देश… भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है।’’

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय) में कुछ शासकीय आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको बताता हूं कि उच्च शुल्क वाला देश कौन है। वह कनाडा है। कनाडा हमसे हमारे दूध उत्पाद और अन्य उत्पादों पर 250 प्रतिशत शुल्क लेता है और लकड़ी एवं ऐसी ही चीजों पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाता है। हमें उनकी लकड़ी की जरूरत नहीं है। हमारे पास उनकी तुलना में ज्यादा लकड़ी है। हमें कनाडा की लकड़ी की जरूरत नहीं है।’’

ट्रंप ने यह भी कहा कि अभी शुल्क ‘‘अस्थायी’’ और ‘‘कम’’ हैं लेकिन जवाबी शुल्क दो अप्रैल से शुरू होंगे और वे हमारे देश के लिए ‘‘बड़े परिवर्तन लाने वाले’’ होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के हर देश ने हमें लूटा है। वे हमसे 150-200 प्रतिशत शुल्क वसूलते हैं (और) हम उनसे कुछ भी नहीं लेते हैं। इसलिए वे हमसे जो भी शुल्क वसूलेंगे, हम उनसे उतना ही शुल्क लेंगे और इससे कोई बच नहीं पाएगा। इसलिए हम दो अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं। मैं लंबे समय से उस तारीख का इंतजार कर रहा हूं और यह बहुत बड़ी बात होगी।’’

यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने भारत के शुल्क के बारे में टिप्पणी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के पहले संयुक्त सत्र को मंगलवार को संबोधित करते हुए ट्रंप ने भारत और अन्य देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क की आलोचना की और उन्हें ‘‘बेहद अनुचित’’ करार दिया था।

You Might Also Like

भारतीय ड्रेसिंग रूम में बोले अश्विन – ‘विश्वास करो दोस्तों, हर किसी का समय आता है और आज मेरे जाने का समय है’
Three more nations receives COVID-19 vaccines from India
ऋतिक रोशन ने जारी किया ‘विक्रम वेदा’ का लुक, फैंस ने कहा – इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता
उत्तराखंड: कांग्रेस विधायक राजकुमार ने थामा भाजपा का दामन
भारतीय-अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने कहा – पाकिस्तान की आईएसआई उन्हें ‘दुश्मन’ के रूप में देखती है
TAGGED:april 2donald trumphigher tariffsindia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?