1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. लोकसभा चुनाव : छठे चरण में दोपहर तीन बजे तक 49.20 प्रतिशत मतदान, बंगाल सबसे आगे, उत्तर प्रदेश फिसड्डी
लोकसभा चुनाव : छठे चरण में दोपहर तीन बजे तक 49.20 प्रतिशत मतदान, बंगाल सबसे आगे, उत्तर प्रदेश फिसड्डी

लोकसभा चुनाव : छठे चरण में दोपहर तीन बजे तक 49.20 प्रतिशत मतदान, बंगाल सबसे आगे, उत्तर प्रदेश फिसड्डी

0
Social Share

नई दिल्ली, 25 मई। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 संसदीय सीटों जारी मतदान अपराह्न तीन बजे तक 49.20 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 70.19 प्रतिशत मतदान देखने को मिला जबकि जबकि उत्तर प्रदेश सबसे पीछे चल रहा था, जहां सबसे कम 43.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा के साथ आज ही ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार ओडिशा विस की उन सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 48.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत का विवरण

  • बिहार : 45.21%
  • हरियाणा : 46.26%
  • जम्मू-कश्मीर : 44.41%
  • झारखंड : 54.34%
  • दिल्ली : 44.58%
  • ओडिशा : 48.44%
  • उत्तर प्रदेश : 43.95%
  • पश्चिम बंगाल : 70.19%

चुनाव आयोग के अनुसार 58 संसदीय सीटों में 49 सामान्य, दो एसटी और दो एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं। राज्यवार उम्मीदवारों के लिहाज से इस चरण में बिहार की आठ सीटों के लिए 86, हरियाणा की 10 सीटों के लिए 223, जम्मू-कश्मीर की एक सीट (राजौरी-अनंतनाग) के लिए 20, झारखंड की चार सीटों के लिए 93, दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए 162, ओडिशा की छह सीटों के लिए 64, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए 162 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों के लिए 69 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

छठे चरण में कुछ केंद्रीय मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें धर्मेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर के अलावा मेनका गांधी, संबित पात्रा, मनोहर लाल खट्टर, मनोज तिवारी, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता राज बब्बर और कन्हैया कुमार शामिल हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code