hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ICC ने जारी किया टी20 विश्व कप 2024 का Promo, अमेरिका और वेस्टइंडीज हैं संयुक्त मेजबान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ICC ने जारी किया टी20 विश्व कप 2024 का Promo, अमेरिका और वेस्टइंडीज हैं संयुक्त मेजबान
खेलहिन्दी

ICC ने जारी किया टी20 विश्व कप 2024 का Promo, अमेरिका और वेस्टइंडीज हैं संयुक्त मेजबान

Vinayak Barot
Last updated: December 7, 2023 8:18 pm
Vinayak Barot
Published: December 7, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)  ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में अगले वर्ष चार जून से प्रस्तावित आईसीसी आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का प्रोमो जारी कर दिया है। दरअसल, आईसीसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक टी20 वर्ल्ड कप का प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सभी टीमों के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा।

आईसीसी के इस प्रोमो वीडियो में आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अर्हता पा चुकीं सभी टीमें नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आईसीसी ने कैप्शन में लिखा, ‘T20I क्रिकेट को परिभाषित करने वाली तीन चीजों से निर्मित – बल्ला, गेंद और ऊर्जा!’

Created from the three things that define T20I cricket – Bat, Ball, and Energy! 🤩

A striking new look for the ICC T20 World Cup 🏆 💥 ⚡️#T20WorldCup pic.twitter.com/kflsHr81eN

— ICC (@ICC) December 7, 2023

युगांडा ने पहली बार पाया है मुख्य दौर का टिकट

गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए युगांडा ने क्वालीफाई किया है। युगांडा की टीम अफ्रीकी क्षेत्र क्वालीफायर में शीर्ष दो में रही थी। यह पहला मौका है, जब युगांडा ने टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं इस क्षेत्र से नामीबिया ने भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है।

आइजनहावर पार्क में खेला जा सकता है भारत-पाक मैच

इस बीच कुछ मीडिया खबरों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आइजनहावर पार्क में खेला जा सकता है। यह स्टेडियम न्यूयॉर्क शहर से तकरीबन 30 मील की दूरी पर है। फिलहाल टी20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमें खेलेंगी, जिन्हें 5-5 टीमों के 4 ग्रुपों में बांटा जाएगा। सभी ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वॉलीफाई करेंगी। उसके बाद आठ टीमों को 4-4 के दो ग्रुपों में बांट दिया जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई करेगी।

You Might Also Like

सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी बोले- हिन्द महासागर में भारत के लिए विशेष साझेदार है सेशेल्स
बांग्लादेश में हिन्दुओं की दुर्दशा पर ब्रिटिश सांसदों की तीखी प्रतिक्रिया, यूनुस सरकार पर काररवाई की मांग
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना – ‘रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकवा दी, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पा रहे..’
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
पंजाब में ईडी की काररवाई : अवैध बालू खनन मामले में सीएम चन्नी के भतीजे के ठिकानों पर छापेमारी
TAGGED:Cricketiccpromo of T20 World Cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?