1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. JAC 10th Results 2024 : झारखंड बोर्ड 10वीं में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, ज्योत्सना ज्योति बनी टॉपर
JAC 10th Results 2024 : झारखंड बोर्ड 10वीं में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, ज्योत्सना ज्योति बनी टॉपर

JAC 10th Results 2024 : झारखंड बोर्ड 10वीं में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, ज्योत्सना ज्योति बनी टॉपर

0
Social Share

रांची, 19 अप्रैल।झारखंड बोर्ड दसवीं के छात्रों का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया गया।JAC द्वारा घोषित परिणाम में इस बार उत्तीर्ण होने का 90.31 प्रतिशत रहा। पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। झारखंड की टाप थ्री में छात्राओं का ही कब्जा रहा। तीनों छात्राएं इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की हैं। 91 प्रतिशत छात्राएं और 87.70 छात्र सफल रहे।

फर्स्ट डिवीजन में 205110 विद्यार्थी (54.20 प्रतिशत), सेकेंड डिविजन 153733 विद्यार्थी (40.63 प्रतिशत) और थर्ड डिवीजन में 19555 विद्यार्थी (5.17 प्रतिशत) सफल रहें। पहली टॉपर ज्योत्सना ज्योति, 99.2 प्रतिशत, सना संजोरी 98.6 प्रतिशत, करिश्मा कुमारी व सृष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत है।

बता दें कि इस साल करीब 4,21,678 स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड दसवीं की परीक्षा दी है। परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गईं थी। ये भी बता दें कि पिछले साल (साल 2023) झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 14 मार्च से 03 अप्रैल तक और 12वीं बोर्ड परीक्षा 14 मार्च से 05 अप्रैल तक हुई थी, जबकि रिजल्ट 23 मई (12वीं आर्ट्स और कॉमर्स को छोड़कर) को जारी किया गया था।

10वीं क्लास में 95.38 प्रतिशत स्टूडेंट्स और 12वीं साइंस में 81.45 प्रतिशत, आर्ट्स में 95.97% और 88.60% छात्र पास हुए थे। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 2023 की परीक्षा में में जमशेदपुर की श्रेया सोनगिरी टॉपर बनी थीं, जबकि 12वीं में रामगढ़ की दिव्या कुमारी ने टॉप किया था। पिछले साल भी रिजल्‍ट में लड़कियों का दबदबा रहा था। वहीं, चुनाव को देखते हुए 20 दिन पहले की रिजल्ट को जारी किया गया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code