झारखंड : हेमंत सोरेन और उनके करीबियों से जुड़े शेल कम्पनी मामले में सुनवाई टली

रांची, 5 जुलाई। झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबियों से जुड़ी सेल कम्पनी, माइलिंग लीज और मनरेगा से जुड़े मामले की सुनवाई होने वाली थी, लेकिन यह सुनवाई टल गई है। हाई कोर्ट की तरफ से दोनों पार्टियों को बेंच नहीं बैठने की सूचना दे दी गई है। अब यह सुनवाई अगले सप्ताह शुक्रवार को हो सकती है।

हाई कोर्ट में शेल कम्पनी और माइनिंग लीज मामले की मैरिट पर अब सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में प्रार्थी की ओर से पक्षा रखा गया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अदालत में सुनवाई से पहले शपथ पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें उनकी ओर से प्रार्थी शिवशंकर के आरोपों को गलत बताते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई गई है।

इससे पहले दायर शपथ पत्र में कहा गया है कि प्रार्थी शिवशंकर शर्मा के सारे आरोप गलत पाये गए हैं, मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। शपथपत्र में राज्य सरकार ने अपनी ढाई साल की उपलब्धियों का विस्तार से जिक्र किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular