hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ज्ञानवापी मस्जिद केस : वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में पूरी हुई सुनवाई पूरी, आज 4 बजे सुनाया जाएगा फैसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ज्ञानवापी मस्जिद केस : वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में पूरी हुई सुनवाई पूरी, आज 4 बजे सुनाया जाएगा फैसला
राष्ट्रीयहिन्दी

ज्ञानवापी मस्जिद केस : वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में पूरी हुई सुनवाई पूरी, आज 4 बजे सुनाया जाएगा फैसला

Vinayak Barot
Last updated: May 30, 2022 1:59 pm
Vinayak Barot
Published: May 30, 2022
Share

वाराणसी, 30 मई। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत आज ही अपराह्न चार बजे फैसला भी सुना देगी।

सुनवाई शुरू होने से पहले अदालत में दोनों पक्षों के अलावा मीडिया सहित किसी भी अन्य व्यक्ति के अदालत में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। अदालत के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट रूम के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस

सुनवाई शुरू होने पर पहले हिन्दू पक्ष के वकील शिवम गौर ने अदालत के सामने अपना पक्ष रखा। इसके बाद मुस्लिम पक्ष के वकील अखलाक रईस ने भी अपना पक्ष रखा। अपना-अपना पक्ष रखने के बाद दोनों वकीलों के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई।

इससे पहले ज्ञानवापी परिसर में प्राप्त कथित शिवलिंग की नियमित पूजा अर्चना करने के अधिकार के मांग की याचिका को जिला जज ए.के. विश्वेश ने त्वरित (फास्ट ट्रैक) अदालत के पास भेजते हुए सुनवाई की तारीख 30 मई निर्धारित की थी।

दिल्ली निवासी राखी सिंह तथा अन्य की याचिका पर वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने गत 26 अप्रैल को ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे कराए जाने का निर्देश दिया था।

सर्वे का यह काम गत 16 मई को मुकम्मल हुआ था, जिसकी रिपोर्ट 19 मई को अदालत में पेश की गई थी। हिन्दू पक्ष ने सर्वे के अंतिम दिन ज्ञानवापी मस्जिद के वजू खाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया था, जिसे मुस्लिम पक्ष ने नकारते हुए कहा था कि वह शिवलिंग नहीं बल्कि फव्वारा है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वाराणसी की अदालत में हुई सुनवाई

गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंध समिति अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने परिसर के सर्वेक्षण पर रोक लगाने के लिए शीर्ष अदालत का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने गत 20 मई को ज्ञानवापी मामले को वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत से जिला जज के न्यायालय में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।

शीर्ष अदालत का कहना था कि चूंकि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है, इसीलिए कोई तजुर्बेकार न्यायिक अधिकारी इस मामले को सुने। न्यायालय ने निर्देश दिए थे कि जिला जज आठ हफ्ते में अपनी सुनवाई पूरी करें।

You Might Also Like

सीडब्ल्यूसी के लिए नहीं होंगे चुनाव, खड़गे के पास सदस्यों को नामित करने का अधिकार
यूपी चुनाव 2022: फिर बन रही योगी सरकार, ट्रोल हुए केआरके, लोगों ने पूछा- कुछ कसमें याद हैं
पीएम मोदी की एलन मस्क से फोन पर हुई बातचीत, आपसी साझेदारी बढ़ाने की जताई प्रतिबद्धता
धनराज पिल्लै ने धोनी से की हरमनप्रीत की तुलना, तारीफ में कही यह बड़ी बात
कॉर्डेलिया क्रूज मामला : दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को दी मंजूरी
TAGGED:Gyanvapi Masjid CaseSupreme CourtVaranasi Fast Track Court
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, पत्नी समेत 14 लोग थे सवार, 4 शव बरामद

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 8, 2021
जैक डॉर्सी का ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा, पराग अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदारी
राष्ट्रपति ट्रंप ने हार्वर्ड में पढ़ने के इच्छुक विदेशी छात्रों का अमेरिका में प्रवेश रोकने के लिए उठाया कदम
PoKમાં પાકિસ્તાની સેનાનો અત્યાચાર,પ્રદર્શન કરતા લોકો પર લાઠીચાર્જ
लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 5 राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?